मणिनगर क्षेत्र माहेश्वरी सभा एवं महिला मंडल का कार्यकर्ता मिलन सम्मेलन आयोजित

मणिनगर क्षेत्र माहेश्वरी सभा एवं महिला मंडल के संयुक्त कार्यकर्ताओं का मिलन समारोह सम्मेलन कांकरिया क्षेत्र के पुरोहित बैंक्विट में हुआ।  महेश नवमी के भव्य कार्यक्रम समापन के रूप में आयोजित इस कार्यक्रम में आने वाले दिनों में श्रवण हरियाली वन मेला एवं नवरात्रि में भव्य रास गरबा के आयोजन पर चर्चाएं की गई। इस कार्यक्रम में प्रांतिय उपाध्यक्ष सुरेश दम्मानी, जिला मंत्री अरविंद जाजू उपस्थित रहे। क्षेत्रीय अध्यक्ष अशोक बागड़ी एवं अध्यक्षा अवनी माहेश्वरी ने सभी का गत प्रोग्राम में सहभागी के लिए आभार प्रकट करते हुए उन्होंने बताया कि आगामी कार्यक्रम अति भव्य एवन समाज की भावी पीढ़ी को संस्कारवान करने पर जोर दिया जायेगा। मंत्री अंशुल सोमानी ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन