माहेश्वरी समाज नागदा ने किया सुरक्षित पौधारोपण एवं पाठ्य सामग्री का वितरण

माहेश्वरी समाज नागदा के तत्वाधान में सुरक्षित पौधारोपण एवं पाठ्य सामग्री का वितरण किया गया। ग्राम हताई में स्थित कमला कृषि फार्म हाउस में आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ  समाज सेवी श्री मुरलीधर राठी परिवार के द्वारा ग्राम हताई एवं मकला के शासकीय स्कूलो में पाठय सामग्री का वितरण किया गया साथ ही कमला कृषि फार्म हाउस पर भारत सरकार के संकल्प अनुसार एक पेड़ माँ के नाम के संकल्प को पूरा करने मे माहेश्वरी समाज, माहेश्वरी महिला मण्डल, माहेश्वरी सोशल ग्रुप, माहेश्वरी कपल ग्रुप एवं माहेश्वरी युवा संगठन के सदस्य द्वारा 21 पौधों का सुरक्षित पौधारोपण किया गया एवं सभी की पूर्ण सुरक्षा एवं देखभाल करने का संकल्प लिया। इस मौके पर विधायक डॉ. तेजबहादुरसिंह चौहान, समाज के वरिष्ठ गोविन्दलाल मोहता, अध्यक्ष घनश्याम राठी, बंशीलाल राठी, मुरलीधर राठी, रमेश राठी, महेन्द्र बिसानी, अशोक बिसानी, राजेन्द्र मालपानी, आनन्दीलाल गगरानी, सचिव प्रतीक गगरानी, कोषाध्यक्ष सौरभ मोहता, नाथूलाल बांगड, प्रकाश मालपानी, बंशीलाल गट्टानी, गिरिराज राठी, वीरेंद्र मालपानी, नितेश राठी, श्रीमती संतोष राठी, सीमा मालपानी, सुनीता राठी, ज्योति गगरानी, सुषमा बिसानी जया राठी आदि उपस्थित थे। यह जानकारी समाज के पूर्व अध्यक्ष सतीश बजाज द्वारा प्रेषित की गई।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन