अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महिला संगठन की त्रयोदश सत्र की चतुर्थ राष्ट्रीय कार्यसमिति बैठक मंगल प्रबोधन सम्पन्न
अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महिला संगठन की त्रयोदश सत्र की चतुर्थ राष्ट्रीय कार्यसमिति बैठक मंगल प्रबोधन 25,26,27 जून को हरे कृष्णा आर्किड वृंदावन में आयोजित हुई। सभी आमंत्रित अतिथियों एवं नेपाल चैप्टर सहित पूरे भारतवर्ष से पधारी बहनों का रोली चंदन से तिलक कर भवन में स्वागत किया।
25 जून 2024 को गणेश पूजन व स्वागत नृत्य के साथ कार्यक्रम को गति प्रदान की गई। प्रदेश द्वारा शीर्ष पदाधिकारी गणों एवं अतिथियों को हस्त निर्मित हार, व पटके पहनाकर स्वागत अभिनन्दन कर कार्यक्रम की भव्य शुरुआत हुई। बहनों द्वारा गोबर से निर्मित गिरिराज भगवान की स्थापना की गई। तत्पश्चात शीर्ष पदाधिकारी के कर कमलों से अभिषेक व पूजन करा दीप प्रज्वलित कराया गया। दूध की धार चढ़ा कर सभी ने गोवर्धन महाराज की परिक्रमा लगाई व भजनों पर झूम कर नृत्य किया। पीले परिधान में सजी बहनों छटा एकदम निराली और अविस्मरणीय हो गई। गोवर्धन महाराज की आरती के पश्चात सभी ने छप्पन भोग प्रसादी का आनंद लिया। महासभा उपसभापति श्री विनीत केला द्वारा सभी 350 बहनों को गिरिराज पूजन की प्रसादी प्रदान की गई। तत्पश्चात् सभी बहनों ने वृंदावन के देव दर्शन का आनंद लिया।
26 जून 2024 को सुबह 8 बजे पुन: देव आरती के साथ कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। 9 बजे गोकुलहाट (औद्योगिक मेला) का उद्घाटन राष्ट्रीय अध्यक्ष मंजू जी बांगड़ के साथ अन्य पदाधिकारी की उपस्थिति में हुआ समाज की बहनों द्वारा लगाए गए स्टॉल सभी के आकर्षण का केंद्र रहे तथा मेला पूर्णता सफल रहा।
उद्घाटन सत्र - उद्घाटन समारोह मयूर नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति के साथ सुबह 10 बजे प्रारंभ हुआ। कार्यक्रम की उद्घाटनकर्ता माननीय बेबी रानी मौर्य (मंत्री महिला कल्याण व बाल विकास एवं पुष्टाहार उत्तर प्रदेश सरकार) एवं मुख्य अतिथि मथुरा सांसद हेमा मालिनी जो किसी आवश्यक कार्यवश नहीं पहुंच पाई उनका वर्चुअल शुभकामना संदेश हमें वीडियो द्वारा प्राप्त हुआ। कार्यक्रम अध्यक्ष श्रीमती मंजू बांगड, प्रमुख अतिथि श्रीमती शिखा शारदा, प्रधान अतिथि श्रीमती प्रतिभा रांदड, विशिष्ट अतिथि श्रीमती ज्योति राठी, श्रीमती आशा माहेश्वरी, महासभा उपसभापति श्री विनीत केला, दीप प्रभा सोसायटी के चेयरपर्सन श्री राकेश माहेश्वरी की कार्यक्रम में विशेष उपस्थिति रही। श्रीमती किरण लढ्ढा, श्रीमती ममता मोदानी, महासभा संयुक्त मंत्री ओम तापडिय़ा, मंजू मानधना, मंजू हरकुट थे।
कार्यक्रम की स्वागत अध्यक्ष श्रीमती विनीता राठी, स्वागत मंत्री श्रीमती रजनी हरकुट थी। अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन व प्रदेश अध्यक्ष एवं कैबिनेट सदस्यों के सामूहिक शंखनाद के पश्चात सुंदर गणेश वंदना एवं महेश वंदना की प्रस्तुति दी गई। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सभी पदाधिकारीयों द्वारा भंगिमा की नवशैली चेयर पर बैठकर अनोखे अंदाज में स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया गया। जिसे सभी ने सराहा।
समस्त अतिथियों के मंचासीन के साथ आयोजक संस्था द्वारा सभी का स्वागत प्रतीक चिन्ह प्रदान करके किया गया। स्वागत अध्यक्ष द्वारा स्वागत उद्बोधन के पश्चात आयोजक संस्था की प्रदेश अध्यक्ष मोनिका माहेश्वरी ने अपने स्वागत उद्बोधन के साथ सभी का भावपूर्ण शाब्दिक स्वागत किया।
स्वागत मंत्री रजनी हरकुट द्वारा दो दिवसीय कार्यक्रम की जानकारी दी गई। तत्पश्चात निर्वतमान अध्यक्ष आशा माहेश्वरी ने अपने उद्बोधन मे आयोजक संस्था के पदाधिकारी का उत्साहवर्धन करते हुए विभिन्न सामाजिक समस्याओं पर अपने विचार रखें उन्होंने कहा हमारा राष्ट्र समृद्धशाली है किंतु इस परिवर्तनीय समय को देखते हुए विभिन्न सामाजिक समस्याओं पर हमें चिंतन मनन करना होगा। समाज की घटती जनसंख्या, विदेश के प्रति लगांव, वैचारिक भिन्नता आदि विषयों पर अपने विचार रखें। साथ ही आपने जानकारी दी कोटा के गल्र्स हॉस्टल में यदि किसी का एडमिशन कराना हो तो वह पूर्ण सहयोग करेंगे। आवश्यकता पडऩे पर जरूरतमंद को पढ़ाई हेतु आर्थिक सहयोग भी दिया जाएगा।
विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित विनीत केला व राकेश माहेश्वरी ने सभी का सुंदर आयोजन हेतु स्वागत करते हुए अपनी शुभकामनाएं दी। प्रतिभा जी ने अपने सुंदर विचार सभागार के समक्ष रखें वही शिखा शारदा ने कहा हम सभी मिलकर एक बेहतर समाज का निर्माण कर सकते हैं।
कार्यक्रम के उद्घाटनकर्ता बेबी रानी मौर्य ने कहा अपने 35 वर्षों के राजनीतिक जीवन में जहां महिला कल्याण से जुड़ी हूं आज तक इतना सुंदर आयोजन नहीं देखा। आपने कहा समाज के प्रति आत्म समर्पण व जिम्मेदारियां को वहन करते देख आज मेरी भी ऊर्जा बढ़ गई है। आप जैसी महिलाएं जिस समाज में हो समाज के उत्थान कार्य में लगी हो वह समाज निरंतर प्रगति पथ पर आगे ही बढ़ेगा।
राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती मंजू बांगड़ ने अपने उद्बोधन की शुरुआत इस उद्घोष के साथ की... ना चिंता ना भय बोलो श्री बांके बिहारी जी की जय। मंचासीन व सभागार का शाब्दिक स्वागत करते हुए आयोजक संस्था के सुंदर आयोजन के लिए सर्वप्रथम अभिनंदन किया। उन्होंने कहा ठाकुर का दर्शन और गुणी जनों का मार्गदर्शन दोनों ही जीवन को मंगल प्रबोधन का एहसास कराते हैं और हमारा सौभाग्य है कि आज हमारी संगठन की ज्येष्ठ व श्रेष्ठ बहनों के साथ, उद्घाटनकर्ता बेबी रानी जी मौर्य मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार, गणमान्य अतिथियों, प्रबुद्धजनो विशेष रूप से मथुरावासी रोटरी गवर्नर डिस्ट्रिक्ट 3110 श्री नीरव निमेष अग्रवाल, इनर व्हील पास्ट डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन श्रीमती लता गोयल, विशिष्ट अतिथियों एवं स्रेही स्वजनों का सानिध्य मिल रहा है। इस दृष्टि से भक्तवत्सला पुण्य स्थला वृंदावन नगरी में आयोजित चतुर्थ राष्ट्रीय कार्य समिति बैठक सफलता के संपूर्ण प्रतिमानों को स्थापित कर रही है जिसके लिए आयोजक संस्था पश्चिम उत्तर प्रदेश की अध्यक्ष मोनिका माहेश्वरी, प्रदेश सचिव मनीषा राठी, प्रदेश कार्य समिति व स्वागत अध्यक्ष विनीता राठी, प्रदेश कोषाध्यक्ष में व स्वागत मंत्री श्रीमती रजनी हरकुट, उत्तरांचल संयुक्त मंत्री श्रीमती मंजु हरकुट, संस्थापक अध्यक्ष रेखा माहेश्वरी, कविता माहेश्वरी, संरक्षिका कांताजी, संगीता जी, पूजा जी के संयुक्त प्रयासों को नमन करती हूं जिन्होंने विनम्रता पूर्वक अपनी संपूर्ण टीम के साथ तन मन धन से भव्यता पूर्वक इसे साकार कर श्रेष्ठ कार्यकर्ता का एक अलौकिक उदाहरण प्रस्तुत किया है जिसकी जितनी सराहना की जाए कम है। शुभ संकल्प जागृति जागरण मानो ज्ञान का संबोधन अर्थात मंगल प्रबोधन जो पूर्णतया चरितार्थ हो रहा है। व्रज की धारा पर गिरिराज प्रसादी अलौकिक दर्शन अध्यात्म प्रबोधन, गोकुलहाट का आयोजन नारी के सशक्त विकास का प्रबोधन, प्राथमिक संजीवनी के रूप में स्वास्थ्य प्रबोधन, पर्यावरण चेतना पर ध्यानाकर्षण अर्थात राष्ट्र प्रबोधन, श्री श्री वत्स गोस्वामी जी महाराज का आशीर्वचन संत प्रबोधन जैसे सुंदर कार्यक्रमों का समावेश है जो हमें सुदूर भविष्य में भी सार्थक जीवन जीने की राह दिखाएगा। विभिन्न अनूठे कार्यक्रमों को लेकर संगठन सतत आगे बढ़ रहा है चाहे वह संस्कृति संरक्षण हेतु साड़ी वाकेथान हो, साइबर क्राइम जागरूकता संबंधित संचार सेतु हो, संस्कार संवर्धन हेतु राम राज्य का युवा टॉक शो, रेनबो वर्कशॉप्स, पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य जागरूकता, पारिवारिक समरसता, अध्यात्म एवं परंपरा संवर्धन, महिलाओं के आर्थिक विकास के साथ, वैवाहिक समस्याओं के निदान, सामाजिक दायित्वों का, नैतिक मूल्यों का अवबोधन कर रहा है। यह सभी की सुदूर सोच, एक जुटता, और कर्तव्य निष्ठा के स्वरूप जिस संगठन को साक्षात भगवान उमा महेश का आशीर्वाद प्राप्त हो, जहां मार्ग प्रशस्त करने वाले मुरलीधर हो, जिस सत्र में श्री राम का आगमन एक मंगल संकेत हो वहां सभी कार्य स्वत: ही सफल हो जाते हैं। श्री कृष्ण कहते हैं जीवन में कभी मौका मिले तो स्वार्थी नहीं सारथी बनो। कर्म के समर्थक श्री कृष्णा सही अर्थों में जीवन गुरु है। गीता में वर्णित उनके संदेश अतुलनीय है। मनुष्य और मुक पशुओं से ही नहीं पेड़ पौधों, मोर पंख और बांसुरी से भी उनकी प्रेम अभिव्यक्ति वसुधैव कुटुंबकम के भाव को विस्तृत करती है। अत: उनकी शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर शुभ संकल्पों की शक्ति से कर्मठता का भाव पोषित करें और मंगल प्रबोधन को चरितार्थ करते हुए केवल समाज ही नहीं, संपूर्ण राष्ट्र तथा विश्व में अपनी श्रेष्ठ पहचान बनाएं।
कविता माहेश्वरी व प्रीति माहेश्वरी के सुंदर संचालन से सभागार में समा बंधा हुआ था। इस अवसर पर वृंदावन आने वाले यात्रियों की सुविधाओं के लिए समाज की युवा प्रतिभाओं अनुपम माहेश्वरी, मोनिषा माहेश्वरी एवं अर्चित माहेश्वरी द्वारा संचालित personal tour guide यात्रिक एप का राष्ट्रीय मंच पर अनावरण हुआ जिसकी संपूर्ण जानकारी अनुपम माहेश्वरी द्वारा LED के माध्यम से दर्शकों को प्रदान की गई।
शक्ति वंदनम सम्मान - त्रयोदश सत्र मे राष्ट्रीय महिला संगठन द्वारा उन महिलाओं का सम्मान किया है जिन्होंने किसी न किसी क्षेत्र में अपना परचम लहराया है-कुछ अति विशिष्ट हासिल किया है। महामंत्री ज्योति राठी द्वारा कार्यक्रम का संचालन करते हुए सशक्त नारियों का बायोडाटा पड़ा गया साथ ही उन्हें मंच पर आमंत्रित कर मंचासीन अतिथियों द्वारा श्रीफल शॉल व मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।
सम्मानित विभूतियों के नाम इस प्रकार है -
(1) राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्थान बनाने वाली गोल्ड मेडलिस्ट फैशन फोटोग्राफर एड फिल्म मेकर व प्रोड्यूसर रिचा माहेश्वरी कानपुर
(२) अंतर्राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग खिलाड़ी श्रीमती अनीता राठी बाड़मेर। आप इस कार्यक्रम से प्रोत्साहित हुई और आपने कहां नारी हर चुनौती का सामना कर सकती है किंतु उसके लिए फिटनेस की आवश्यकता है अत: पूरे दिन में कम से कम 1 घंटे का समय अपने लिए अवश्य निकाले।
(3) श्रीमती बसंती बाई चांडक पुरस्कार विजेता प्रसिद्ध हिंदी साहित्यकार श्रीमती प्रेमलता माहेश्वरी लुधियाना
(4) प्रसिद्ध समाजसेवी श्रीमती रेखा माहेश्वरी मथुरा
(5) एनीमेशन एवं फिल्म निर्माण में अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त उभरता सितारा एनिमेटेड फिल्म बनीहुड के लिए प्रतिष्ठित कांस फिल्म फेस्टिवल में ला सिनफ कैटेगरी में तृतीय पुरस्कार विजेता मानसी माहेश्वरी मेरठ
अंत में आयोजक संस्था की सचिव मनीषा राठी द्वारा सभी को हृदय के गहराइयों से धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया।
भोजन के पश्चात चतुर्थ कार्य समिति बैठक सभी 27 प्रदेशो के बैनर प्रस्तुतिकरण के साथ आरंभ हुई। आयोजक संस्था द्वारा सभी पदाधिकारी को मंचस्थ कर सभी शीर्ष पदाधिकारियों को उनके सुंदर छवि चित्र व प्रतीक चिह्न देकर सम्मान किया गया। इस अवसर पर प्रदेश सभा व प्रदेश युवा संगठन के सभी वरिष्ठ पदाधिकारी थे। महामंत्री ज्योति राठी द्वारा भगवान उमा महेश के जय घोष के साथ कार्यक्रम को संचालित करते हुए सर्वप्रथम वीरगति को प्राप्त शहीदों एवंम दिवंगत स्वजनोंको श्रद्धांजलि अर्पित की गई। तत्पश्चात राष्ट्रीय नेतृत्वकर्ता मंजू बांगड़ ने कहा कि पारस के स्पर्श से लोहा भी स्वर्ण बन जाता है ठीक वैसे ही आपके उद्बोधन से पदाधिकारी का मनोबल बढ़ता है और इसे ही सही नेतृत्वकर्ता कहते हैं। आपने कहा संगठन में शक्ति है सत्कार्यो की भक्ति है जिसकी सुंदर परिणीति संगठन में प्रत्यक्ष रूप से देखने को मिल रही है। इस संदर्भ में राष्ट्रीय महिला संगठन के नाम एक शानदार उपलब्धि की घोषणा करते हुए आपने बताया की गवर्नमेंट आफ इंडिया ने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा के संयुक्त तत्वाधान में साइबर अवेयरनेस हेतु नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता में महिला संगठन की 64 प्रविष्टियां गई और उसके लिए गृह मंत्रालय द्वारा घोषित पांच पुरस्कारों में से तीन पुरस्कार महिला संगठन को प्राप्त हुए हैं। निश्चय ही यह अत्यंत हर्ष एवं गर्व का विषय है जिसके लिए संचार सिद्धा की राष्ट्रीय समिति प्रभारी भाग्यश्री चांडक एवं प्रदर्शक उर्मिला कलंत्री, पांचो आंचलिक सह प्रभारी एवं प्रदेश, जिला स्तर की अध्यक्ष तथा संपूर्ण टीम बधाई की पात्र है जिनके अथक सामूहिक प्रयासों से यह सफलता संगठन के नाम अर्जित की।
इसी श्रृंखला में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने यह भी बताया महासभा द्वारा दिए गए प्रोजेक्ट में उनके निर्देशानुसार बिना किसी फोटो या प्रचार प्रसार के जाजू ट्रस्ट से सहयोग प्राप्त करने वाली 496 बहनों से संपर्क कर जानकारी हासिल की और जहां कहीं भी संभव हो सका बहनों को स्वावलंबी बनाने हेतु भी महिला संगठन सर्वदा प्रयासरत है जिसके लिए प्रोजेक्ट से जुड़ी बहने विशेष रूप से कार्य समिति एवं श्रीमती गिरिजा सारडा (पूर्वांचल उपाध्यक्ष एवं स्वयं सिद्धा समिति प्रदर्शक) को बधाई प्रेषित की।
महेश नवमी पर आयोजित साड़ी वाकेथान अभूतपूर्व रहा- वह उद्देशीय रहा जिसकी खुशबू इतर समाज में भी फैली और सभी के बहुत सुंदर सराहना पूर्ण पत्र प्राप्त हुए। इसके लिए भी संस्कृति सिद्धा एवं अष्ट सिद्धा समिति दोनों समितियों के प्रभारी, प्रदर्शक एवं टीम तथा श्रृंखलाबद्ध संगठन के सभी नेतृत्व कर्ता, बहनो को बधाई व साधुवाद परंतु अष्ट सिद्धा समिति की राष्ट्रीय प्रभारी नम्रता बियानी के प्रयास विशेष प्रशंसनीय है। सभी पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष बहनो के प्रति भी आभार व्यक्त किया जिन्होंने शानदार वीडियो के माध्यम से साड़ी के महत्व को परिभाषित किया। आपने सभागार को आगामी संगठन के कार्यक्रमों की जानकारी भी दी तथा उत्कृष्ट आयोजकत्व व सुंदर आतिथ्य के प्रति आयोजक संस्था पश्चिमी उत्तर प्रदेश की अध्यक्ष एवं उनकी टीम के सफल प्रयासों की मंजुलहृदयी सराहना की।
महामंत्री श्रीमती ज्योति राठी द्वारा सचिव प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। आपने कहा राष्ट्र द्वारा दिए गए प्रत्येक प्रकल्प को सभी प्रदेशों ने अत्यधिक सुचारू रूप से संपन्न किया। समस्त समिति प्रभारी व सह प्रभारी के सहयोग से कार्यक्रम अत्यधिक सफल हुए। पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्षों का भी पूरा मार्गदर्शन व सहयोग हमेशा रहा। इसी के साथ आपने दसों समितियों के कार्यों की विस्तृत जानकारी दी।
राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष किरण लढ्ढा द्वारा त्रैमासिक आयव्यय की जानकारी प्रस्तुत की गई साथ ही जिन प्रदेशों में वित्त संबंधी कार्यशालाए ली गई उसकी भी संपूर्ण जानकारी दी। राष्ट्रीय संगठन मंत्री ममता मोदानी द्वारा 27 प्रदेशों के संगठन की जानकारी सविस्तार बताई गई। राष्ट्रीय पूर्व अध्यक्ष शोभा सादानी द्वारा संगठन के हित में अनेक मुद्दों पर मार्गदर्शन दिया तथा युवा प्रतिभाओं को जोडऩे व युवती संगठन बनाने के लिए प्रेरित किया।
माहेश्वरी महिला पत्रिका की अध्यक्ष शैला कलंत्री द्वारा पत्रिका के विषय में सविस्तार जानकारी दी। विधान समिति प्रकल्प प्रमुख मंगल मर्दा द्वारा प्रदेशों के नव संकलित विधान संबंधी सभागार को जानकारी दी गई व राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा उक्त विधान को सदन में पारित करवाया गया। महिला सेवा ट्रस्ट की अध्यक्ष ललिता मालपानी ने ट्रस्ट के विषय में पूरी जानकारी दी।
राष्ट्रीय अध्यक्ष मंजू बांगड़ द्वारा प्रदेशों की त्रैमासिक रिपोर्टिंग के मूल्यांकन की घोषणा की गई। राम अभिराम रंगोली प्रतियोगिता के पुरस्कार दिए गए। इस प्रतियोगिता के पुरस्कार संस्कृति सिद्धा समिति की प्रदर्शक पूर्वांचल संयुक्त मंत्री निशा लढ्ढा के सहयोग से दिए गए। इसी अवसर पर ज्ञान सिद्धा साहित्य समिति द्वारा आयोजित कथा लेखन प्रतियोगिता के पुरस्कार दिए गए। संचारसिद्धा समिति द्वारा नुक्कड़ नाटिका के सर्टिफिकेट वितरित किए गए। अष्ट सिद्धा व संस्कृति सिद्धा समिति द्वारा आयोजित साड़ी वाकेथान के पुरस्कार भी दिए गए। जिसमें पूर्वांचल से पूर्वोत्तर आसाम, पश्चिमांचल से मध्य राजस्थान, मध्यांचल से विदर्भ, दक्षिणांचल से महाराष्ट्र
उत्तरांचल से पश्चिमी उत्तर प्रदेश व एक विशेष पुरस्कार छोटे प्रदेश को दिया गया है वह है कर्नाटक गोवा।
राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई। इसी के साथ महामंत्री ज्योति राठी द्वारा सभी को धन्यवाद प्रेषित करते हुए बैठक की समाप्ति की घोषणा की।
संजीवन सिद्धा समिति द्वारा कार्यक्रम प्राथमिक संजीवनी फर्स्ट एड सेमिनार प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम के सम्माननीय अतिथि पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष विमला साबू,
श्री राकेश माहेश्वरी, प्रगति माहेश्वरी मेरठ, डॉ. मनोज काबरा मुजफ्फरनगर, मीनाजी माहेश्वरी कासगंज, बीनाजी चौधरी गाजियाबाद और रजनी माहेश्वरी मुरादाबाद थे। सभी मंचासीन अतिथियों का आयोजक संस्था द्वारा स्वागत किया गया। विमला साबू वैदिक मदर द्वारा बहुउपयोगी स्वास्थ्यवर्धक बातें बताई गई जो कि हमारे रोजमर्रा के जीवन में अत्यधिक लाभकारी थी। कार्यक्रम का संचालन समिति प्रदर्शक मंजू हरकुट ने किया। पश्चिमी उत्तर प्रदेश द्वारा फस्र्ट एड की जरूरत क्यों पर एक सुंदर नाटिका का मंचन किया गया। फस्र्ट एड सेमिनार की सूत्रधार समिति प्रभारी कुंतल तोषनीवाल थी जिन्होंने ब्रेन स्ट्रोक, हार्ट अटैक, आग से जलना, नकसीर, चोट, फ्रैक्चर, शुगर, चक्कर आदि जैसी कई स्थिति में हमें मेडिकल सुविधा मिलने से पहले क्या प्राथमिक उपचार देना चाहिए.. बहुत ही सुंदर और सरल तरीके से बताया। प्रस्तुति में सभी उपस्थित सह प्रभारी अर्चना तापडिय़ा, रीना राठी, प्रतिभा नत्थानी, सुजाता राठी का विशेष सहयोग था।
प्राथमिक चिकित्सा पुस्तिका का अतिथियों द्वारा विमोचन हुआ। नेत्रदान हेतु राष्ट्रीय स्तर से आह्वान किया गया। विशिष्ट अतिथि श्री राकेश माहेश्वरी द्वारा ज़रूरतमंद दो मरीज़ों को क्रमश: 10,000-10,000 रू. की धनराशि का सहयोग दिया गया। प्रदेश द्वारा स्वास्थ्यवर्धक व बहुउपयोगी संजीवन किट का वितरण किया गया।
सांस्कृतिक संध्या - कार्यक्रम के सम्माननीय अतिथि के रूप में पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सुशीला काबरा, श्रीमती पूनम गोदानी (मुजफ्फरनगर), श्रीमती सुधा करनानी गाजियाबाद, श्रीमती रेखा माहेश्वरी मीरापुर व कुमकुम काबरा बरेली थे। आयोजक संस्था पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति में अपने पश्चिम उत्तर प्रदेश का भ्रमण करवाया और अत्यधिक सुंदर रूप से नृत्य नाटिका के माध्यम से एक से बढ़कर एक सुंदर प्रस्तुतियां दी। संपूर्ण सभागार ने कार्यक्रम की अत्यधिक सराहना की व राष्ट्रीय संगठन द्वारा 31000 रूपये की राशि पुरस्कार स्वरूप दी। भोजन के पश्चात सभी प्रदेश अध्यक्ष व सचिव के साथ केंद्रीय पदाधिकारी की बैठक संपन्न हुई। तत्पश्चात् सभी प्रतिभागियों को शीर्ष पदाधिकारियों द्वारा ट्रॉफ़ी प्रदान की गई।
दिनांक 27 जून 2024 को सुबह देव आरती के साथ कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता व अतिथि पूज्य श्री श्री वत्स गोस्वामी जी महाराज एवं गुरु मां का राष्ट्रीय अध्यक्ष मंजू बांगड़, महामंत्री ज्योति राठी, संस्थापक अध्यक्ष रेखा माहेश्वरी, उत्तरांचल उपाध्यक्ष मंजू मानधना आयोजक प्रदेश अध्यक्ष मोनिका माहेश्वरी द्वारा संत श्री का राम जी के मधुर भजन द्वारा स्वागत स्वागत सत्कार किया। संत श्री का जीवन परिचय प्रिया माहेश्वरी द्वारा प्रस्तुत गया। संत श्री के उद्वारों का सभी ने लाभ उठाया वास्तविक जीवन से जुड़ी अनेक बातों को उन्होंने बड़ी सहजता से बताया। भगवान महेश के वंशज महेश्वरियो की व्याख्या करते हुए धनुर्धारी मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम एवं बंशीधर जगतगुरु श्री कृष्ण के विहंगम स्वरूप से परिचित कराया जिनका अनुकरण समस्त माहेश्वरी समाज को एक नई दिशा प्रदान करेगा।
अभ्युदय - निदान से राष्ट्रो, संकल्प सिद्धा समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम के प्रमुख वक्ता श्री विनय माहेश्वरी (Former India TV C.E.O) एवं सम्माननीय अतिथि पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष कल्पना गगरानी थी। विनय माहेश्वरी ने बहुत सुंदर विषयों पर अपने संपूर्ण विचार रखें। अभ्युदय में रखे गए सभी विषय चाहे वह स्वच्छता हो, जल संरक्षण हो या जंक फूड का सेवन हो सभी उनके पसंदीदा विषय थे और इन्हीं विषयों पर उन्होंने बहुत अच्छी जानकारी सदन को दी।
कल्पना गगरानी ने उपस्थित सभी बहनों से कहा आप सभी अपने-अपने स्थान की प्रतिनिधि हो अत: इन सभी ज्वलंत मुद्दों पर हमें अलख जगानी चाहिए। मंचासीन अतिथियों का आयोजक संस्था द्वारा सम्मान किया गया। कार्यक्रम की सूत्रधार संकल्प सिद्धा समिति प्रभारी श्रीमती भावना राठी व सह प्रभारी श्रीमती श्रद्धा राठी द्वारा अभ्युदय कार्यक्रम का संचालन प्रारम्भ किया गया। राष्ट्र के पांचो अंचल द्वारा पांच ज्वलंत राष्ट्रीय समस्याओं पर विचार मंथन के साथ नृत्य नाटिका के माध्यम से बहुत सुंदर प्रस्तुति दी गई जिसने सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया।
समापन समारोह - कार्यक्रम की सम्माननीय अतिथि पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष गीता जी मूंधड़ा ने त्रिदिवसीय कार्यक्रम की बहुत सुंदर शब्दों में समीक्षा कर अपने विचार रखें। आपने आयोजक संस्था के सभी पदाधिकारी का उत्साह वर्धन किया। अभ्युदय कार्यक्रम में आयोजित प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल श्री विनय माहेश्वरी एवं श्रीमती शोभा सादानी थे।
प्रतियोगिता के पुरस्कार इस प्रकार है
प्रथम उत्तरांचल -
विषय - For Make In India
बने राष्ट्र हितैषी अपनाए स्वदेशी
द्वितीय दक्षिणांचल -
विषय - ऊर्जा संरक्षण
तृतीय पूर्वांचल -
विषय- कूड़ेदान में कचरा
नगर शहर साफ सुथरा
चतुर्थ पश्चिमांचल -
विषय-जल संरक्षण
संरक्षित जल.. ताकि मिले अविरल.. आज और कल
पंचम मध्यांचल -
विषय-जंक फूड से अपने शरीर को बचाओ
हमारे परंपरागत भोजन शैली को त्यागा बीमारियों का घर बना तन अभागा
27 प्रदेशों द्वारा जल संरक्षण पर पोस्टर प्रतियोगिता हुई जिसमें 47 एंट्रीज थी। पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष शोभा सादानी एवं निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष आशा माहेश्वरी ने निर्णायक का कार्य किया।
पुरस्कृत प्रतियोगी इस प्रकार है
प्रथम- डॉक्टर संजना बाहेती महाराष्ट्र
द्वितीय-भाग्यश्री माहेश्वरी मध्य उत्तर प्रदेश
तृतीय- अनिता राठी छत्तीसगढ़
चतुर्थ-कोमल सारडा महाराष्ट्र
पंचम- श्वेता दगा छत्तीसगढ़
सांत्वना पुरस्कार
श्रद्धा अवर-कोलकाता
निष्ठा माहेश्वरी- उत्तर प्रदेश
सुमन बिहानी- इंदौर
नीना मीमांनी उत्तरी राजस्थान
मधु मालीवाल- चित्तौडग़ढ़
अन्नपूर्णा मूंधडा- पूर्वी राजस्थान
आशा दम्मानी- दिल्ली
ट्विंकल सोनी-आंध्र प्रदेश
कीर्ति सुधा- पांडिचेरी ञ्ज्यक्क
दीपिका चितलांगिया- झारखंड बिहार
इस कार्यक्रम के पुरस्कार पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती कल्पना गगरानी के सहयोग से दिए गए। समापन समारोह मे राष्ट्रीय महिला संगठन द्वारा आयोजक संस्था के पदाधिकारियों को मोमेंटो एवं गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया। सभी कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया। राष्ट्रीय संगठन मंत्री ममता मोदानी द्वारा सभी के प्रति आभार व्यक्त किया गया। अंत में मनोहरी फ्लावर शो एवं राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का भव्य समापन हुआ।
Latest News