अखिल भारत वर्षीय माहेश्वरी महासभा द्वारा हेल्थ चेक-अप डिस्काउंट रेट पर उपलब्ध
अखिल भारत वर्षीय माहेश्वरी महासभा के माध्यम से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में एक हेल्थ चेक-अप पैकेज डिजाइन किया है। जिसके अंतर्गत देश भर से आने वाले माहेश्वरी समाज के बंधुओं के लिए, 29000 का पैकेज मात्र 7330 रू. में उपलब्ध है। इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए देश भर के अन्य कई हॉस्पिटल से बात की गई। अभी हाल ही में इसके अंतर्गत फोर्टिस ग्रुप के देशभर मे 25 हॉस्पिटल एवं मैक्स ग्रुप के देशभर में 20 हॉस्पिटल के साथ tie-up किया गया जिसके अंतर्गत इन हॉस्पिटलों में से हर प्रकार के सुविधा पर उचित डिस्काउंट मिलेगा जिसमें ओपीडी और हॉस्पिटल एडमिशन पर 10 से 12 प्रतिशत का डिस्काउंट मिलेगा। इसके लिए पेशेंट को हॉस्पिटल में एडमिट होने के पूर्व कॉल करके पेशेंट की डिटेल्स व्हाट्सऐप या ईमेल पर भेजनी होगी। भविष्य में ऐसी कई योजनाएं लाने की कोशिश कर रहे हैं इसके लिए हमारा सभी प्रदेश अध्यक्ष सचिव महिला और युवा पदाधिकारी सभी से विनम्र आग्रह है कि अपने अपने एरिया के ष्शह्म्श्चशह्म्ड्डह्लद्ग हॉस्पिटल की जानकारी हमें देवे ताकि उन हॉस्पिटल से नेगोशिएट करके अच्छा से अच्छा tie-up करा सकते हैं। इसमें किसी भी तरह की मदद की जरूरत है तो हम महासभा के माध्यम से आप के लिए हर तरह की मदद और सेवा सुविधा देने के लिए तैयार है।
डॉ विलास लढ्ढा
संयोजक- मेडिकल सेल,
अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महासभा ,
मो. 7738450586
Vilasladdha@gmail.com
Latest News