चन्द्रयान-3 में माहेश्वरी महिला वैज्ञानिक
देशनोक (बीकानेर) के श्री मोहनलाल कासट की पुत्रवधु, श्री पंकज कासट की धर्मपत्नी नेवीगेशन सिस्टम की वैज्ञानिक श्रीमती नीलू कासट (कालू -बीकानेर निवासी स्व. श्री काशीराम राठी की सुपौत्री और बीकानेर निवासी श्री मगनलाल राठी की सुपुत्री) ने इसरो की वैज्ञानिक टीम का महत्वपूर्ण हिस्सा बनकर एक नया इतिहास रच दिया।
जिन गांवों में न बिजली थी और न ही पानी की समुचित व्यवस्था थी वहां की बेटी और बहू की यह छलांग सिद्ध करती है कि माहेश्वरी संख्याबल से नहीं बुद्धिबल से आंका जाने वाला समाज है। सुन्दर लाल साड़ी में लिपटी, साधारण सी दिखने वाली महान वैज्ञानिक सोमनाथ जी के दाहिनी तरफ खड़ी नीलू चन्द्रयान-3 की अपनी सफल और महत्ता की कहानी बिन बोले ही सुना रही है। माहेश्वरी सेवक पत्रिका परिवार श्रीमती नीलू कासट का हार्दिक अभिनन्दन करता है।
Latest News