कोयंबटूर की डॉ. रुची पोरवाल का डेंटल क्लिनिक टॉप 10 मे शामिल

कोयंबटूर (तमिलनाडू) माहेश्वरी समाज के श्री विमल कांकाणी एवं श्रीमती अन्नु कांकाणी की पुत्रवधू सुश्री डॉ. रुची पोरवाल धर्मपत्नी श्री सिद्धार्थ कांकाणी, जो कि पेशे से डेंटिस्ट (डॉक्टर) है, के डेंटल क्लिनिक 'डॉ. रुचीस क्लिनिक' को हाल ही मे, भारत के प्रमुख महिलाओ द्वारा स्थापित उच्चस्तरीय शिखर के (टॉप) 10 डेंटल क्लिनिक मे शामिल किया गया है। यह समीक्षा एंव जानकारी वुमन एंटरप्रनर रिव्यू मेगजीन (Women Entrepreneur Review Magazine) द्वारा अखिल भारतीय स्तर पर दी गई है। ज्ञातव्य रहे की डॉ. रुची पोरवाल ने कई सालो की मेहनत एंव लगन से अपने बुते पर, स्वयं के स्थापित क्लिनिक से दांतो की चिकित्सीय सेवाए देते हुए, डेंटिस्ट क्षेत्र मे कोयंबटूर मे अपना अग्रणी नाम स्थापित किया है। इस उपलब्धि से डॉ. रुची पोरवाल ने अपने साथ-साथ परिवार एंव समाज का नाम भी गौरवान्वित किया है। माहेश्वरी सेवक पत्रिका परिवार की ओर से डॉ. रुची पोरवाल को बधाई एंव शुभकामनाए देते है।
( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन