माहेश्वरी सेवा ट्रस्ट, फरीदाबाद द्वारा आरओ युक्त वाटर कूलर लगाया

गर्मी के मौसम को देखते हुए माहेश्वरी सेवा ट्रस्ट, फरीदाबाद द्वारा श्री सुगन चंद बिहानी, श्री गिरधारी मल बिहानी श्री डूंगरगढ द्वारा स्वर्गीय श्रीमती कौशल्या देवी एवं स्वर्गीय श्रीमती दुर्गा देवी बिहानी की स्मृति में अशोक वाटिका पार्क सेक्टर 7 ई में वाटर कूलर  (80 लीटर) लगाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत महेश वंदना द्वारा की गई। इस कार्यक्रम में माहेश्वरी सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री कमल आगीवाल, माहेश्वरी सेवा ट्रस्ट के सचिव श्रवण मिमाणी, माहेश्वरी मंडल के अध्यक्ष श्री रामकुमार राठी, माहेश्वरी मंडल के सचिव श्री महेश गटानी, माहेश्वरी मंडल के सहसचिव श्री राकेश सोनी, माहेश्वरी सेवा ट्रस्ट के उपाध्यक्ष डॉक्टर अरुण माहेश्वरी, माहेश्वरी सेवा ट्रस्ट के उपाध्यक्ष श्री सुशील सोमानी, माहेश्वरी सेवा ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष श्री मालचंद जाजू, सीनियर सिटीजन के अध्यक्ष श्री मनोहर लाल चौहान, माहेश्वरी समाज के वरिष्ठ श्री सुशील नेवर, श्री गुलाब बिहानी, श्री जय किशन नेवर,श्री अशोक कोठारी, श्री सुनील लाटा, श्री आनंद बागड़ी, श्री विजय बागड़ी, श्री नंदलाल चांडक, श्री विपिन मल, श्री गोपी सोमानी, श्री मांगीलाल बिहानी गणमान्य बंधु उपस्थित थे। सभी ने कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। अशोक वाटिका पार्क में वाटर कूलर लगाने से बहुत से जरूर मंद लोगों की सहायता होगी, यही कार्यक्रम की सफलता को चरितार्थ करता है। आशा करते हैं कि आगे भी इसी तरह समाज सेवा के कार्यक्रम होते रहेंगे और सभी लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते रहेंगे।
( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन