अंतराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर माहेश्वरी समाज नागदा द्वारा भव्य योग शिविर लगाया गया

माहेश्वरी समाज नागदा, माहेश्वरी महिला मंडल एवं माहेश्वरी कपल ग्रुप के तत्त्वाधान में एक भव्य योग शिविर स्व कलावती देवी स्व.प्रभुशंकर मोहता की पुण्य स्मृति में स्थानीय स्नेह कुंज गांर्डन में लगाया गया जिसकी अध्यक्षता समाज के वरिष्ठ सदस्य श्री जगदीश भूतड़ा द्वारा की गई। कार्यक्रम संयोजक श्री देवकरण डांगरा, श्री बंसीलाल गट्टानी एवं श्री प्रतिक सोडानी थे। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान उमा महेश के चित्र पर माल्यार्पण एवं पूजन मंचासिन द्वारा किया गया। इंदौर से पधारी योगाचार्य अर्चना माहेश्वरी एवं श्रीमती मोनिका लढ्ढा का स्वागत श्रीमती अनिता राठी एवं सीमा मालपानी द्वारा किया गया। योग कार्यक्रम के अंतर्गत सभी योग का अभ्यास कराया गया साथ ही आर्ट ऑफ लिविंग के बारे मै बताया गया। योग कार्यक्रम करीब दो घण्टे का रहा। कार्यक्रम में समाज के नवनियुक्त बहुत ही उर्जावान अध्यक्ष घनश्याम राठी, श्री गोविंदलाल मोहता, श्री रमेश राठी, गिरिराज मालपानी, राजेंद्र मालपानी, मनोज राठी, राजकुमार मोहता, अशोक बीसानी, प्रशांत राठी, झम्मक राठी, राजेश मोहता, रमेश मोहता, पंकज डांगरा, जमना लाल मालपानी, गिरिराज राठी, प्रियेश मोहता, किशोर सेठिया, जगदीश मेहता, श्रीमती श्रीमती सुनीता मालपानी, श्रीमती सुनीता राठी, श्रीमती सुषमा राठी आदि उपस्थित हुए। कार्यक्रम का सफल संचालन समाज के पूर्व अध्यक्ष सतीश बजाज द्वारा किया गया एवं आभार प्रदर्शन आनंद गगरानी द्वारा किया गया।
( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन