रतनगढ में मोतियाबिंद जांच व लेंस प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन सम्पन्न


रतनगढ़ माहेश्वरी सभा ट्रस्ट व  स्व. मदनलाल तापडिय़ा - स्व.कमला देवी तापडिय़ा की स्मृति में उनके परिजनों द्वारा व शंकरा आई हॉस्पिटल व जिला अंधता निवारण समिति, जयपुर के संयुक्त तत्वावधान में नि:शुल्क मोतियाबिंद जांच व नेत्र लेंस प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन दिनांक २६/६/२०२४ को माहेश्वरी भवन में हुआ। शिविर प्रभारी नरेंद झंवर ने बताया कि शिविर में 90 मरीजों की मोतियाबिंद जांच कर 36 मरीजों का चयन नेत्र लेंस प्रत्यारोपण के लिए किया गया। चयनित रोगियों को ऑपरेशन के लिए जयपुर ले जाया गया। वहां उनका ऑपरेशन आधुनिक तकनीक द्वारा बिना टांके का किया गया। शिविर शुरू होने से पूर्व भगवान शंकर की प्रतिमा के आगे दिनेश तापडिय़ा, संजू तापडिय़ा, विनीत तेनानी, रतनगढ़ ट्रेड एसोसिएशन के अध्य्क्ष गजेन्द्र, खुदरा व्यापार संघ के जयप्रकाश इन्दोरिया, थोक व्यापार के दीनदयाल खेतान, फुटवियर संघ के वासुदेव सिंधी, मेडीकल एसोसिएशन के प्रकाश सारस्वत, थोक सब्जी के मूलचन्द सिंधी ने दीप प्रज्वलन कर शिविर का शुभारंभ किया। माहेश्वरी सभा के तहसील अध्यक्ष राकेश जाजू ने आगंतुक अतिथियों का अभिनंदन किया। शिविर में शकरा आई हॉस्पिटल की टीम,माहेश्वरी समाज के ,रामकिशन चाण्डक, रामोतार चाण्डक,एडवोकेट रजनीकांत सोनी, जिलाध्यक्ष नरेश पेड़ीवाल,योगेश लढ़ा, आनन्द तापडिय़ा, कमलेश तापडिय़ा, चन्दा देवी सोनी, सरिता चाण्डक, मंजू लढ़ा, मंजू पेड़ीवाल, सुनीता झंवर, रुपाली लढ़ा, पूर्णिमा लढ़ा, दीप्ति तेनानी, नन्दकिशोर माटोलिया, मांगीलाल स्वामी, एडवोकेट कमल सोनी, राजकुमार सोनी, महावीर रामगढिय़ा, वासुदेव चाकलन, महेंद्र पारीक आदि ने अपनी सेवाएं दी। इस अवसर पर नगर के अनेक व्यक्ति व सैकड़ों मरीज उपस्थित थे।
( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन