माहेश्वरी नवयुवक मण्डल सादुलपुर के चुनाव सम्पन्न
माहेश्वरी भवन सादुलपुर में समाज के अध्यक्ष श्री योगेंद्र राठी, सचिव पवन गट्टानी के सानिध्य में माहेश्वरी नवयुवक मण्डल सादुलपुर का गठन किया गया। युवा मंडल के अध्यक्ष विनय मोहता, उपाध्यक्ष धीरज मोहता, सचिव गौरव सारडा, उप सचिव अंकित डागा, कोषाध्यक्ष जगत लोहिया, उप कोषाध्यक्ष सौरभ मोहता, सूचना मंत्री प्रियम लोहिया को बनाया गया। साथ ही कार्यकारिणी के सदस्यों में विष्णु सारडा, हर्षवर्धन मोहता, अंकित मोहता, विजय लोहिया, विकास लोहिया, कमल तोषनीवाल, पंकज लोहिया को चुना गया। मंडल के गठन के बाद सभी चुने हुए प्रतिनिधियों का माहेश्वरी सभा द्वारा स्वागत किया गया व नए जोश और उमंग के साथ समाज के लिए कार्य करने की प्रेरणा दी गई।
Latest News