लायन्स क्लब ईन्टर नेशनल द्वारा लायन्स क्लब कासगंज डायमंड को सम्मानित किया गया

मंडल 321C2 द्वारा सत्र 23-24 में उत्कृष्ट सेवा कार्य करने वाले सदस्यों एवं क्लबों के सम्मान हेतु समारोह 'अभिनंदन' दिनांक 27 जून 2024 दिन बृहस्पतिवार समय 11:30 प्रात: शांति सेवा धाम, छटीकरा, वृंदावन में आयोजित किया गया जिसमें पूज्य सनातन धर्म ध्वज रक्षक ठाकुर देवकीनंदन जी महाराज मुख्य अतिथि के रूप मे उपस्थित रहे। लायन्स क्लब कासगंज डायमंड की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में अध्यक्ष लायन राजकुमार जाखेटिया, सचिव अनुराग माहेश्वरी सहित लायन अनिल माहेश्वरी, सुनील गुप्ता, विनय माहेश्वरी ने सहभागिता की। इस समारोह में मंडलाध्यक्ष लायन पी.के. जैन द्वारा सत्र 23-24 में लायन्स क्लब कासगंज डायमंड द्वारा किए सेवा कार्यों के लिए अपने क्लब को बेस्ट क्लब का अवार्ड प्रदान किया गया, साथ ही अध्यक्ष लायन राजकुमार जाखेटिया को बेस्ट प्रेसिडेंट का अवार्ड देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही क्लब में बेस्ट गाइडिंग लायन के अवार्ड रीजन चेयरपर्सन लायन राजकुमार जाखेटिया एवं जान चेयरपर्सन लायन ऐ.के. सिंह पुन्डीर को प्रदान किए गए। 
( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन