बालोतरा में 5 दिवसीय महेश नवमी महोत्सव का महाआरती के साथ समापन
समाज अध्यक्ष राधेश्याम राठी व सचिव दिनेश पुंगलिया ने समाज के उत्थान की बात कही उन्होंने कहा की पांच दिवसीय समारोह में समाज की प्रतिभाओं ने सुन्दर प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में प्रतियोगिता में विजेता व उपविजेता के साथ ही माहेश्वरी युवा संगठन व महिला मण्डल की टीम का बहुमान किया। दोपहर में शिव महा अभिषेक किया। शाम को शोभायात्रा निकाली गई महिलाओं व बालिकाओं ने पारंपरिक वेश धारण करके कलश सिर पर रखकर यात्रा शुरू की, उनके पीछे सभी समाज बंधु साथ रहे। इसमें राम दरबार, शिव पार्वती, राधा कृष्णा और श्री नाथ जी की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। युवा संगठन के प्रदीप भूतड़ा व भरत राठी ने बताया कलश यात्रा में ऊंट घोड़े ढोल व बैंड के साथ बड़ी संख्या में समाज बंधु ने भाग लिया। सचिव द्वारा वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। शाम को महाप्रसादी के साथ रंगारंग सांस्कृतिक संध्या का भव्य आयोजन रखा। मंच संचालन एडवोकेट कैलाश तापडिय़ा ने किया।
इस अवसर पर हरिराम भूतड़ा, आशाराम दिग्गा, रामेश्वर भूतड़ा, चंद्रप्रकाश भूतड़ा, रामाकिशन करनानी, डॉ. कमल मूंदड़ा, शिव कुमार, जगदीश राठी, कमल पुंगलिया, पुखराज कपूरिया, भवरलाल चांडक, हरीश राठी, सुनील राठी, देवकिशन चांडक, प्रवीन पुंगलिया, सुनील चांडक, के.के. टावरी, सुरेश टावरी, कैलाश तापडिय़ा, हितेश भगत, घनश्याम मालानी, ललित भूतड़ा, चैनसुख राठी, गंगाविशन कपूरिया, लालचंद दिग्गा, ओमप्रकाश राठी, विजय टावरी, लक्ष्मीनारायण पुंगलिया, अमित हेडा, महेंद्र फोफलिया, कपिल चांडक, मुकुल मूंदड़ा, अमृतलाल राठी, कन्हैयालाल चांडक, पुखराज राठी, कमल तापडिय़ा, जसराज तापडिय़ा, संदीप धुत, जितेंद्र मंत्री, कैलाश राठी, विकाश कोठारी, राजकुमार सावना, मनोज भैया, अरुण भूतड़ा, जयकिशन राठी, भिखचंद राठी, आनंद राठी, रामरतन भट्टड़ आदि समाज बंधु उपस्थित रहे। अंत में समाज अध्यक्ष राधेश्याम राठी ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया।
Latest News