श्री माहेश्वरी पंचायत बोर्ड, ब्यावर में नि:शुल्क हड्डी रोग परामर्श शिविर का आयोजन सम्पन्न
श्री माहेश्वरी पंचायत बोर्ड ब्यावर के तत्वाधान में श्री माहेश्वरी महिला परिषद एवं श्री माहेश्वरी सेवा संगठन द्वारा हड्डी रोग निशुल्क का आयोजन किया गया। शिविर मंत्री पुरुषोत्तम जाजू ने बताया कि दिनाक 2 जुन को स्थानीय माहेश्वरी भवन, श्रृद्धानंद बाजार ब्यावर में अहमदाबाद के सुप्रसिद्ध डॉक्टर विजय बंग (माहेश्वरी) वरिष्ठ जोड़ प्रत्यारोपण, रोबोटिक व आर्थोस्कोपिक सर्जन गोल्ड मेडलिस्ट व सहयोगी अनिल शर्मा ब्यावर ने निशुल्क परामर्श सेवाएं दी। हर उम्र के हड्डी रोग से पीडि़त रोगी दिखाने आए। लगभग 110 रोगियों कों परामर्श दिया और साथ ही रियायत दर 50 प्रतिशत की छूट पर दवाईयां भी दी गई। कार्यवाहक अध्यक्ष नरेंद्र झंवर ने बताया कि अहमदाबाद के सुप्रसिद्ध डॉक्टर विजय बंग 36 हजार से अधिक जोड़ो के रोगियों का बिना ऑपरेशन सफल ईलाज एवं 16 हजार से ज्यादा सफल ऑपरेशन कर चुके हैं। शिविर में दिखाने आए सभी रोगियों को चहरे पर एक संतोष भरी मुस्कान देखी गई। सहयोजक राजेंद्र काबरा, मनीष दरक ने बताया कि डॉ. विजय बंग द्वारा मुंबई में सेलेब्रिटी अभिनेता शाहरुख खान का हिप का, सन्नी देओल का घुटने का, ईशा देओल के शोल्डर का ऑपरेशन भी किया। प्रात: 9 बजे शिविर का विधिवत शुभारम्म भगवान महेश परिवार को दीप प्रज्ज्वलित कर माला पहनाकर किया। फिर डॉ. विजय बंग व डॉ. टीम अनिल शर्मा का माला पहनाकर स्वागत,अभिनंदन किया गया। फिर डॉ. परिवार द्वारा उपस्थिति सभी पदाधिकारियों को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में कार्यवाहक अध्यक्ष नरेन्द्र झंवर, मंत्री पुरषोत्तम जाजू, सहयोजक राजेन्द्र काबरा, मनीष दरक, सूर्यप्रकाश झंवर, नवनीत भराडिया, वि_ल राठी, अनिल कांकाणी, सुनील इनानी, पवन बिहानी, कैलाश झंवर, अनिल सोमानी, गौरव सोमानी, सुलक्ष्मी तोषनीवाल, ज्योति माहेश्वरी, सुमिती माहेश्वरी, रमा हरकुट, खुशबु झंवर एवं समस्त कार्यकारणी सदस्य उपस्थित रहे और सेवाएं दी। यह जानकारी मंत्री पुरषोत्तम जाजू ने प्रदान की।
Latest News