शोभापुर माहेश्वरी समाज ने निकाली शोभायात्रा

शोभापुर माहेश्वरी समाज ने महेश नवमी पर भगवान महेश के पूजन अर्चना कर शोभा यात्रा निकाली। जो रामलीला मैदान से प्रारंभ हुई एवं माहेश्वरी भवन जाकर यात्रा का समापन किया गया। समाजजन पुरुष सफेद कुर्ता पजामा, केसरिया साफा एवं महिलाएं पीली साड़ी पहनकर शोभायात्रा में शामिल हुई। श्री बैजनाथ मंदिर पहुंचकर कर भगवान महेश का अभिषेक किया गया। इसके पश्चात माहेश्वरी समाज एवं गट्टानी परिवार ने प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। जिसमे कक्षा 12वीं में मुस्कान मूंदड़ा एवं कक्षा 10वीं में कृतिका काबरा को प्रथम आने पर पुरस्कृत किया। माहेश्वरी बंधुओं ने भोजन प्रसादी ग्रहण की गई। 
( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन