युवा संगठन द्वारा संगठन द्वारा बंगाल दौरा सम्पन्न
अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी युवा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद सोनी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूर्वाचल महावीर चांडक ने पश्चिम बंगाल प्रादेशिक माहेश्वरी युवा संगठन सुनील लखोटिया, मंत्री आदित्य डागा के साथ सांगठनिक भ्रमण पर निकले इस दौरान सिल्लीगुड़ी, जलपाईगुड़ी, दिनहाटा, जयगाव, अलीपुरद्वार, पुरुलिया और मालदा के युवा साथियो और समाज बंधुओं से मिले। अध्यक्ष शरद सोनी ने अपने भ्रमण के दौरान युवा साथियो से रूबरू होते हुए कहा कि संगठन आपके द्वार का उद्देश्य समाज के हर युवा को संगठन से जोडऩा, हर गांव, जिले और राज्य में संगठन को मजबूत करना और एक ऐसी श्रृंखला का निर्माण करना कि कश्मीर से लेकर कन्या कुमारी और राजस्थान से लेकर अरुणाचल ओर नेपाल तक अगर किसी समाज के व्यक्ति को किसी सहायता की जरूरत हो संगठन का व्यक्ति उसके लिए मौजूद हो, संगठन ही है जिसके माध्यम से समाज मे नए कार्यकर्ता और लीडर दोनो तैयार किये जा सकते है। हर कोई लीडर नही हो सकता है और ना हर कोई कार्यकर्ता हो सकता है जो आज अच्छा कार्यकर्ता है वही कल का बेहतर लीडर बन सकता है। लीडर बनने के लिए संगठन को समय देना पड़ता है तपना पड़ता हैं।
लीडर का दायित्व होता है अच्छे कार्यकर्ताओ की पहचान करे, कुछ लोग आसानी से पहल कर देते हैं। कुछ को प्रोत्साहन की जरूरत होती है। कुछ को यह विश्वास दिलाने की जरूरत होती है कि वे पर्याप्त रूप से सक्षम हैं। कुछ को मार्गदर्शन की जरूरत होती है जबकि कुछ को काम करने में पूरी आजादी की जरूरत होती है। अब यह पता लगाना कि कौन किस श्रेणी में फिट बैठता है यही संगठन को मजबूत बनाता है। संगठन के रूप में हम सब की जिम्मेदारी बनती है कि समाज के लोगो को संगठन से जोड़े, समाज के अंतिम व्यक्ति तक संगठन की योजनाओं और कार्यक्रमों की जानकारी पहुँचे, संगठन की ताकत है कि आपस मिलना और परिचय हो पाया है तभी नागपुर में रहने वाले शरद सोनी, गुवाहाटी के महावीर चांडक से परिचित हो पाए है उनको गुवाहाटी में काम हो या मुझे नागपुर बिना हिचक एक दूसरे को बोल सकते है। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महावीर चांडक ने इस दौरान कहा कि आज के समय, सबसे बड़ी दिक्कत है कि समाज के युवा, समाज और समाज के संगठनो से जुड़ नही रहे है। हमें ऐसे कार्यक्रमो पर ज्यादा फोकस करना है जिस से युवा खुद संगठन की ओर आकृषित हो ओर एक ऐसी सोच समाज मे विकसित हो की एक संगठन के रूप में, एक व्यक्ति के रूप में हम समाज को क्या दे रहे है और क्या दे सकते है। इस पूरे भृमण में हमे युवा राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य गोविंद सादानी दिनहाटा के रितेश माहेश्वरी के साथ प्रदेश के निवर्तमान अध्यक्ष अनूप मंत्री, पूर्व राष्ट्रीय सांस्कृतिक मंत्री सन्दीप करनानी सहित समाज के वरिष्ठ जनों का सहयोग मिला। प्रदेश निर्मल लढा प्रदेश अध्यक्ष, रविंद्र डागा प्रदेश मंत्री, अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महासभा कार्यसमिति सदस्य श्याम सुंदर सोनी सहित महिला शक्ति युवा साथियो का भरपूर साथ मिला।
Latest News