राष्ट्रीय महिला संगठन की त्रयोदश सत्र की चतुर्थ राष्ट्रीय कार्य समिति बैठक मंगल प्रबोधन 2024 का 25-26-27 जून को वृंदावन मे भव्य आयोजन


अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महिला संगठन की चतुर्थ राष्ट्रीय कार्यसमिति बैठक मंगल प्रबोधन दिनांक 25/26/27 जून 2024 को बांके बिहारी की नगरी वृंदावन धाम मे पश्चिमी उत्तर प्रदेश माहेश्वरी महिला संगठन के आतिथ्य में संपन्न होने जा रही है।
दिनांक 25 जून को दोपहर 12 बजे से गिरिराज अर्चन कार्यक्रम रखा गया है। भजन, पूजन, परिक्रमा के साथ 56 भोग का भी आयोजन है।
26 जून को सुबह गोकुल हाट औद्योगिक मेले का आयोजन किया गया है जिसका उद्घाटन राष्ट्रीय अध्यक्ष मंजु जी बांगड द्वारा होगा।
सुबह 10 कार्यक्रम का उद्घाटन सत्र प्रारंभ होगा उद्घाटनकर्ता माननीय बेबी रानी जी मौर्य, मुख्य अतिथि माननीय हेमा मालिनी जी, कार्यक्रम अध्यक्ष मंजू जी बांगड, प्रमुख अतिथि के रूप में श्रीमती शिखा भदादा श्रीमती प्रतिभा रांदड उपस्थित रहेंगे। 
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि श्रीमती ज्योति राठी, श्रीमती आशा माहेश्वरी, श्री विनीत केला, श्री राकेश माहेश्वरी।
उद्घाटन सत्र में विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे श्रीमती किरण लढ्ढा, ममता मोदानी, ओम तापडिय़ा, मंजू मांधना एवं मंजू हरकुट।
कार्यक्रम की स्वागत अध्यक्ष विनीता राठी एवं स्वागत मंत्री रजनी हरकुट, प्रदेश अध्यक्ष मोनिका माहेश्वरी, प्रदेश सचिव मनीषा राठी व संस्थापक अध्यक्ष रेखा माहेश्वरी, कविता माहेश्वरी का विशेष योगदान है।
उद्घाटन सत्र में शक्ति वंदनम से समाज की उक्त महिला प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा
श्रीमती अनीता राठी बाड़मेर (अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी पावरलिफ्टिंग)
ऋचा माहेश्वरी, कानपुर Gold medalist, Fashion photographer ad film maker, producer
प्रेमलता माहेश्वरी, लुधियाना (हिंदी साहित्यकार)
रितु माहेश्वरी, आगरा (मंडल आयुक्त)
रेखा माहेश्वरी, मथुरा (प्रसिद्ध समाजसेवी)
द्वितीय सत्र अपरान्ह 3 बजे से 6 बजे तक राष्ट्रीय कार्यसमिति बैठक होगी।
संध्या 6 बजे से संजीवन सिद्धा राष्ट्रीय समिति द्वारा कार्यक्रम होगा प्राथमिक संजीवनी
इसमें first aid seminar मे प्रथम उपचार संबंधी सभी बातें सिखाई व बताई जाएगी। जो की अपने आप में एक सार्थक कायक्रम होगा।
तत्पश्चात आयोजक संस्था द्वारा एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।
27 जून की सुबह पूज्य श्री श्री वत्स गोस्वामी जी महाराज का संत प्रबोधन एवं आशीर्वचन होगा।
संकल्प सिद्धा समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम अभ्युदय (विभिन्न राष्ट्रीय समस्याओं पर्यावरण, ऊर्जा संरक्षण, जल संरक्षण, स्वच्छता आदि पर आधारित प्रतियोगिता मूलक आंचलिक कार्यक्रम) होगा।
इसमें श्री विनय माहेश्वरी (Former India TV CEO) प्रमुख वक्ता के रूप में अपना वक्तव्य रखेंगे।
सभी पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्षों द्वारा प्रत्येक सत्र में मार्गदर्शन होगा।
समापन समारोह
पुरस्कार वितरण, कार्यकर्ता सम्मान व आयोजक संस्था का अभिनंदन इसी के साथ कार्यक्रम की समाप्ति होगी।
इस बैठक में संपूर्ण राष्ट्र तथा नेपाल से 400 से अधिक बहनों की उपस्थिति रहेगी।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन