श्री महेश नवयुवक मंडल, इचलकरंजी द्वारा महेश नवमी धमाकेदार तरीके से मनायी गयी

श्री महेश नवयुवक मंडल इचलकरंजी द्वारा विविध 10 खेलों की प्रतियोगिता से इस साल महेशनवमी महोत्सव 2024 शानदार अंदाज़ में मनायी गयी 
जिसमे सर्व प्रथम माहेश्वरी क्रिकेट कार्निवल 2024 रखा गया, जिसमे 26 क्रिकेट की टीमों ने भाग लिया। City Hunt दिमाग की बत्ती जलाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया इस प्रतियोगिता में 140 लोगों ने हिस्सा लिया और अपनी पूर्ण होशियारी से इस गेम को खेला और भरपूर आंनद लिया। फिल्मों और पुराने गानों के शौकीन लोगों के लिए अंताक्षरी का आयोजन किया गया। बुद्धि के प्रयोग के लिए चेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें बच्चे, महिलाये और पुरुषों ने हिस्सा लिया।
The Pentagon League कुछ नए अंदाज और हटके प्रतियोगिया ली गई जिसमे सतोलिया, रनिंग,स्विमिंग, cycleing और carrom ऐसे 5 खेल एक टीम को खेलने होंगे और जो इन सब खेलो अव्वल होगा वो टीम विजयी होगी ऐसे इस अनूठे आयोजन में 12 टीमें में 84 खिलाडिय़ों ने हिस्सा लिया।
15 साल के नीचे के बच्चों के लिए जूनियर क्रिकेट लीग का आयोजन किया गया जिसमे लड़कियों को हर टीम में 1 खि़लाडी लड़की और उसे बोनस के तौर पर हर अपने रन के बदले double रन दिए गए उसमे 15 टीम और 120 खिलाडिय़ों ने हिस्सा लिया।
Maheshwari Football Fiesta (फुटबॉल) जो कि अंतरराष्ट्रीय रूल के हिसाब से टर्फ ग्राउंड पर खिलाया गया। यह इचलकरंजी में एक मात्र हमारा माहेश्वरी समाज ही है जो पिछले काफी वर्षों से ये आयोजन करता आया है और हमारे सभी खिलाड़ी इस मे उत्साह पूर्वक हिस्सा लेते है 6 टीम और 66 खिलाड़ी ऐसे फॉरमेट में ये खिलाया गया और पूरा माहेश्वरी समाज इस प्रतियोगिया देखने आया था।
चित्रकला प्रतियोगिता आर्ट मेला के नाम पर समाज के सभी वर्ग के छोटे बच्चों के लिए इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया इसमे 200 बच्चों औऱ साथ मे अभिभावको के लिए भी भी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
महेश मैराथन का आयोजन 28 मई को किया गया जिसको main Sponsor सत्यदेवजी, दिनेशजी, सुरेशजी, मनोजजी बिड़ला परिवार बना, पूरा माहेश्वरी समाज सपरिवार लगभग 1200 लोगो ने इस मैराथन में हिस्सा लिया और इसे एक अलग ही उत्सव के रूप में मनाया।
महेशनवमी की शोभायात्रा में 1500 से 2000 लोगो ने आकर पूरे शहर को भगवान महेश मय बना दिया और भगवान महेश की जय से पूरा इचलकरंजी शहर गूंज उठा।
रक्तदान शिविर का आयोजन महेश नवमी के दिन 15 जून को किया गया जिसमें 394 लोगों ने रक्तदान किया जो कि अब तक का नया कीर्तिमान है
सबसे आखिर में श्री महेश नवयुवक मंडल के अध्यक्ष चंद्रशेखर वासुदेव बांगड़ और सचिव अमित कुमार काबरा ने इस महेश नवमी को यादगार बनाने के समस्त माहेश्वरी समाज का और सभी युवा साथियों को तहे दिल से धन्यवाद कहा। 
( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन