हरियाणा पंजाब प्रादेशिक माहेश्वरी महिला संगठन द्वारा महेश नवमी पर्व धूमधाम से मनाया गया

हरियाणा पंजाब प्रादेशिक माहेश्वरी महिला संगठन के अंतर्गत महेश नवमी पर्व पर साड़ी वाकेथान कार्यक्रम को प्रदेश में संजोया गया। पारंपरिक परिधान एवं संस्कृति को सम्मान दें नव पीढ़ी और पाश्चात्य संस्कृति से भ्रमित समाज को जागृत करने का प्रयास किया और हमारे संस्कारों के प्रति सजग किया गया। अष्ट सिद्धा समिति के अंतर्गत साड़ी वाकेथान में उन बहनों को सम्मानित किया गया जो परिवार के साथ-साथ समाज एवं आर्थिक व्यय में भी योगदान दे रही है। कार्यक्रम का समापन छबील सेवा के रूप में किया गया जिसमें ठंडे-ठंडे शरबत, जूस छाछ इत्यादि का वितरण किया गया। नारी शक्ति का परिधान साड़ी का महत्व बताया गया। साड़ी वॉकेथान में प्रदेश से 450 सौ बहनों में भाग लिया। बहनों ने मौली, सर पर बिंदी और लाल दुपट्टा लेकर अपनी पहचान को अलग बनाया। महेश नवमी 15 जून के दिन भगवान उमा महेश का जलाभिषेक किया गया। साथ में कई स्थानों पर ठंडे पानी की छबील और 1500 लोगों को लंगर प्रसाद खिलाया गया। संगठनों में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये गयेे, प्रतियोगिताएं कराई गई। रुद्राष्टकम एवं भजन के माध्यम से पूजा की गई। कई परिवारों ने मिलकर पारिवारिक समरसता दर्शाते हुए एक साथ एकत्रित होकर महेश नवमी पर्व को धूमधाम से मनाया। माहेश्वरी उत्पत्ति दिवस की कहानी नव पीढ़ी को बताई गई। संगठनों द्वारा लोहार्गल जाकर महेश नवमी पर मनाया गया।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन