माहेश्वरी सेवा संघ सिकन्दराबाद का महेश नवमी महोत्सव सम्पन्न

माहेश्वरी सेवा संघ, माहेश्वरी भवन चैरीटेबल ट्रस्ट, माहेश्वरी महिला मंण्डल, माहेश्वरी युवा संगठन, माहेश्वरी युवती संगठन के संयुक्त तत्वाधान में माहेश्वरी वंशोत्पति दिवस महेश नवमी पर्व निर्माणाधीन माहेश्वरी कन्वेंशन ताड़वन सिकन्दराबाद में धूमधाम से मनाया गया। सर्व प्रथम प्रात: 8:31 बजे विद्वान पण्डितो के द्वारा भगवान शिव का रुद्राभिषेक मंत्रो उच्चारण के साथ किया गया। पुजा अभिषेक में समाज के सभी पुरुषो महिलाओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। भगवान शिव को दुध जल चढ़ाकर अभिषेक किया गया। प्रात: 10.00 बजे पेराडाईज स्थित दिवान बहादुर सेठ श्री रामगोपाल मालानी की प्रतिमा पर संस्था के अध्यक्ष गोपाललाल बंग, मंत्री जगदीश दरक, कोषाध्यक्ष सत्यनारायण मून्दडा, पुरूषोत्तम मालानी, भरत मालानी, नन्दकिशोर मालानी, युवा संगठन के अध्यक्ष आदित्य लोया, लड्डू बंग, प्रवीण तोषनीवाल तथा अन्य समाज बंधुओ ने माल्यार्पण किया। 
प्रात: 11 बजे भगवान शिव को फूलों तथा बेलपत्र से सजाकर पूजा आरती की गई। सभी समाज बंधुओं ने आरती में भाग लिया। तत्पश्चात समारोह में पधारे सभी समाज बंधुओ, महिलाओं ने गोष्ठी प्रसाद ग्रहण किया। संस्था के अध्यक्ष गोपालाल बंग ने समारोह में पधारे सभी समाज बंधुओं, महिलाओं का स्वागत अभिनन्दन करते हुए माहेश्वरी वंशोत्पति दिवस की शुभकाना एवं बधाई दी और अपने समाज के निर्माणाधीन भवन के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की। उन्होंने कहा इस महान कार्य में समाज के भामाशाहों व कर्मठ कार्यकताओं का विशेष योगदान रहा।

संस्था के मंत्री जगदीश दरक, कोषाध्यक्ष सत्यनारायण मून्दड़ा, पी.डी. जाखेटिया, सहमंत्री लालचन्द डागा, हरिकिशन बंग, मुकेश झंवर, रामस्वरूप डालिया, बद्रीनारायण चौक, आनन्द बंग, मुन्नालाल बंग, राकेश बंग, किशोर अटल, युवा संगठन के अध्यक्ष आदित्य लोया, लड्डू बंग ने माहेश्वरी वंशोत्पति दिवस के अवसर पर समाज बंधुओं को बधाई व शुभकानाएं दी। तेलंगाना आंध्र प्रादेशिक महिला संगठन की अध्यक्षा रजनी राठी, सुनीता मंत्री, माला लोया, आशा लोया, पूजा लोया तथा अन्य महिलाओ ने महेश् ानवमी की बधाई व शुभकामना व्यक्त की।
समारोह में पधारे सभी गणमान्य जनो महिलाओं ने निर्माणाधीन भवन का अवलोकन किया। सभी में निमाण कार्यो को देखकर खूब सराहना की। कार्यक्रम में रामस्वरूप डालिया, घनश्याम दास झंवर, बंकटलाल खड़लोया, मुकेश झंवर, रामकिशोर मोदानी, मुन्नालाल बंग, धनसुख लाल बंग, रमेश खडलोया, सुरेश लोया, सम्पतराम सारडा, घनश्याम दास राठी, आनन्द राठी, एम.के. मालपानी, रवि भट्टड़, राकेश बंग, हनुमान प्रसाद मोहता, वेणुगोपाल जाखेटिया, भागवत दास लोया, बद्रीविशाल मूधड़ा, कृष्णकांत बंग, सुर्यप्रकाश झंवर, राधाकिान भूतड़ा, गोपाल तोषनीवाल, सीताराम लखोटिया, गोपाल मालानी, भगवानदास मालानी, राजगोपाल जाजू, विनीत बाहेती, मनोज लोया, कमल किशोर लोया, मनोज गांधी, नवलकिशोर बंग, राजेश बलदवा, विष्णुकांत जाजू, पुरूषोत्तम राठी, घनश्याम बाहेती, कमल किशोर झंवर, राजेन्द्र बजाज, बजरंग लाल बजाज, मोहित गगरानी, बृजगोपाल धूत, पुरूषोत्तम मंत्री, शिवकुमार मोदानी, हरिकिशन बंग, पीडी जाखेटिया, आनन्द बंग, दीपक सोनी, मुरली मनोहर झंवर, विनोद काबरा, लड्डू बंग, संदीप अटल, बद्री नारायण लाहोटी, कमल किशोर मूंधड़ा, हेमन्त सारडा, सुशील झंवर, आशीष बंग, आदित्य लोया, प्रवीण तोषनीवाल, विष्णुकांत बजाज, मनोज मालानी, नरेश बाहेती, प्रशान्त बंग, राजकुमार बंग, द्वारकादास बंग, श्रीकान्त मूंधड़ा, कमल किशोर लोया, ओमप्रकाश मूधड़ा, अमित मणियार, राजकुमार खडलोया, शिरिश आगीवाल, अभिनव मंत्री, जुगलकिशोर राठी, नवलकिशोर मूंधड़ा, गोविन्द दास मालानी, संजय अटल, विवेक लोया, राजगोपाल झंवर, बद्रीनारायण राठी, कृष्णकान्त मोदानी, हरीश ईन्नाणी, विशाल तोषनीवाल, नीरज मालानी, विकास जाजू, गोपाल लाल बंग, जगदीश दरक, सत्यनारायण मूंधड़ा, लालचन्द डागा, रजनी राठी, सुनीत मंत्री, माला लोया, ललिता बंग, संध्या मालानी, विजयलक्ष्मी काबरा, संतोष झंवर, स्वाति बजाज, ललित झंवर, कमला देवी मल, सुशीला लखोटिया, विनीता बाहेती, पुजा लोया, आशा लोया, राधिका जाजू, प्रिया डागा, माया मालानी, किरण खडलोया, अरूणा झंवर व अन्य समाज बंधुओं की उपस्थिति रही।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन