सूरत में महेश नवमी महोत्सव धूमधाम से मनाया गया

सूरत जिला माहेश्वरी सभा के अंतर्गत 12 क्षेत्रीय सभाओ के साथ मिलकर महेश नवमी महोत्सव के सभी कार्यक्रम बड़े ही हर्षोउल्लास के साथ मनाए गये। इसके उपलक्ष्य में 2 जून से 16 जून तक करीबन 15 दिनों तक अनेक कार्यक्रम सूरत में विभिन्न स्थानों पर आयोजित किये गए। जिसमे सभी क्षेत्रीय सभाओ की पूरी टीम व जिला सभा की टीम अन्य संस्थाओ के पदाधिकारी और गणमान्य लोग सभी स्थानों पर उपस्थित रहे।
नीलकंठ संभाग (अलथान आभवा सभा, न्यू सिटी लाइट भरथना सभा, वेसु सभा, सिटीलाइट सभा) के द्वारा सर्वाइकल कैंसर अवेयरनेस सेमिनार, बैडमिन्टन, टेबल टेनिस एवं स्केटिंग प्रतियोगिता, सिटींग डांस मैथोलोजिकल डुएट डांस प्रतियोगिता, धार्मिक एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
पुनागाम सभा व मगोब सनिया सभा के द्वारा बॉक्स क्रिकेट (पुरुष व महिला) दोनों वर्ग, खेलकूद कार्यक्रम, मेंहदी प्रतियोगिता एवं एक मिनट गेम्स, डांस प्रतियोगिता, सांस्कृतिक कार्यक्रम, अन्ताक्षरी कार्यक्रम, महेश मेगा म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता, पर्यावरण संरक्षण गतिविधि, साईं रोटी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सभी प्रोग्राम अलग अलग स्थानों पर ऑफलाइन किये गये।
परवत बारडोली सभा एवं मॉडल टाउन डूम्भाल सभा द्वारा माहेश्वरी मैराथन, गीत गुंजन प्रतियोगिता (ऑनलाइन), सनातनी धर्म क्विज प्रतियोगिता, कैरम प्रतियोगिता, मेंहदी प्रतियोगिता, निम्बू चम्मच दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सभी प्रोग्राम अलग अलग स्थानों पर ऑफलाइन किये गये।
अडाजन घोड़दौड़ रोड सभा द्वारा गंगेश्वर महादेव मंदिर में रुद्राभिषेक एवं महाआरती का सुन्दर आयोजन किया गया।
उधना गोडादरा सभा द्वारा मै और मेरी सभा (ट्रेजर हंट), रंगों की सौगात शिव के साथ, शिव ओन स्लीव्स (टैटू) कार्यक्रम ऑफ लाइन आयोजित किया गया एवं ज्ञान गंगा (प्रश्न मंच), डांस प्रतियोगिता (नच के दिखा), पर्यावरण संरक्षण स्पीच कार्यक्रम का आयोजन ऑनलाइन किया गया।
सिटी माहेश्वरी सभा द्वारा निबंद्ध प्रतियोगिता (मोबाइल से फायदे एवं दुष्परिणाम, प्री वेडिंग के फायदे एवं दुष्परिणाम) व समाज की महिलाओं द्वारा पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
भटार माहेश्वरी सभा द्वारा महेश ज्योत भजन संध्या एवं गोल्डन कपल सेलिब्रेशन का सफल आयोजन किया गया जिसमे विवाह के 40 वर्ष के ऊपर के 56  गोल्डन कपल ने भाग लिया।

महेश नवमी 15 जून के शुभ दिन सूरत में अलग अलग विस्तारो क्षेत्रीय सभाओ के सहयोग से 7 भव्य  शोभायात्राएँ निकली जिसमे मातृशक्ति चुन्दडी साड़ी व पुरुष सफेद पोषाक धारण कर डीजे व बैंण्ड बाजाओ, समाज सुधार सम्बंधित - पर्यावरण सम्बंधित जल ही जीवन है व भगवान महेश की फोटो के साथ तथा लाइव झांकियों के साथ पूरे जोश व उत्साह के साथ नाँचते हुए यात्रा माहेश्वरी सेवा सदन व माहेश्वरी भवन पहुँची जिसमें करीबन 6000 से अधिक महिला पुरुष और बच्चो की उपस्थिति थी। माहेश्वरी सेवा सदन में माहेश्वरी सेवा मंडल द्वारा रक्तदान शिविर में 181 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ। माहेश्वरी सेवा सदन द्वारा 25 जोड़ो के साथ महारुद्राभिषेक किया गया, सांस्कृतिक कार्यक्रम महिला मंडल वेस्ट द्वारा प्रस्तुत किया गया। माहेश्वरी सेवा सदन द्वारा सुबह भोजन प्रसादी का कार्यक्रम रखा गया जिसमें 6000 से अधिक लोगो ने लाभ लिया।
माहेश्वरी भवन में सुबह 57 जोड़ो के साथ माहेश्वरी नवयुवक मंडल द्वारा महारुद्राभिषेक किया गया, रुद्राभिषेक व शोभायात्रा में आये हुए बंधुओ के लिए नाश्ते की व्यवस्था माहेश्वरी भवन द्वारा की गई। महेश मित्र मंडल द्वारा पुरे दिन रक्तदान शिविर चलाया गया जिसमें 246 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। महेश बायोडाटा क्लब द्वारा बायोडाटा एकत्रित किये गये। नीलकंठ संभाग द्वारा दोपहर में सिटींग डांस मैथोलोजिकल डुएट डांस प्रतियोगिता, धार्मिक एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।


शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम सूरत जिला माहेश्वरी महिला संगठन एवं माहेश्वरी महिला मंडल (मेन) द्वारा किया गया और सूरत जिला माहेश्वरी सभा द्वारा माहेश्वरी भवन सिटीलाइट में महेश रत्न 2024 सम्मान दिए गए जिसमे महेश रत्न से श्री घनश्यामदास रामकिशन चांडक, श्री सत्यनारायण मांगीलाल दरगड व महेश भूषण से श्री जगदीशप्रसाद शंकरलाल कोठारी व श्री महेंद्र नारायणप्रसाद झंवर को सह-सम्मान सम्मानित किया गया। इस आयोजन में सूरत जिला माहेश्वरी सभा के जिलाध्यक्ष पवन बजाज, सचिव अतिन बाहेती, कोषाध्यक्ष रामसहाय सोनी, संगठन मंत्री मुरली लाहोटी, प्रचार प्रसार मंत्री नारायण पेडीवाल, उपाध्यक्ष विजय भट्टड, परसराम मूंदड़ा व टीकम असावा, सहसचिव महेश खटोड, विजयराज चांडक व कार्यालय मंत्री विष्णुप्रसाद राठी, भवन समिति सचिव सुरेश तोषनीवाल अन्य गणमान्य लोग, भामाशाहो व सभी संस्थाओ के पदाधिकारी नें महेश रत्न एवं महेश भूषण का सम्मान किया। माहेश्वरी भवन समिति द्वारा पुरे साल भर में जिन्होंने नेत्रदान किया उन सभी चक्षुदाताओ के परिवार का स्वागत एवं सम्मान किया गया। माहेश्वरी भवन समिति द्वारा शाम को  भोजन प्रसादी का कार्यक्रम रखा गया जिसमें 3000 से अधिक लोगो ने लाभ लिया।
महेश नवमी के अगले दिन मेवाड़ समाज द्वारा वृक्षारोपण, महारुद्राभिषेक, रक्तदान शिविर, हेल्थ चेकअप, सांस्कृतिक कार्यक्रम, शोभायात्रा व छात्रो को प्रोत्साहन के प्रोग्राम संपन्न किये गये।


( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन