कोयंबटूर माहेश्वरी समाज द्वारा सफाई अभियान

कोयंबटूर माहेश्वरी समाज के वरिष्ठ सदस्यो ने गायत्री चेतना केंद्र के साथ मिलकर विगत सप्ताह कुमार स्वामी पार्क एवं झील के क्षेत्र में सफाई अभियान किया एवं पार्क के पाथवे को सुंदर रुप दिया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अपने आसपास के क्षेत्रो को स्वच्छ और साफ रखने की मुहीम चलाई गई थी, उसी दिशा निर्देश का पालन करते हुए इस अभियान की शुरुआत की गई। माहेश्वरी समाज की ओर से सभा के वरिष्ठ सदस्य ओमप्रकाश चांडक, गिरीराज चांडक, गोविंद मण्डोवरा, मनोज गग्गड आदि ने इस अनुकरणीय कार्य मे विभिन्न समाज के सदस्यो के साथ मिलकर भाग लिया एवं सफाई अभियान मे अपना योगदान दिया।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन