रतनगढ में महेश नवमी धूमधाम से मनायी गई


रतनगढ़ माहेश्वरी समाज के बन्धुओ ने दिनांक 15/6/2024 की सुबह महेश नवमी पर प्रभात फेरी निकाली और भगवान शंकर की पूजा की। श्री तालवाले बालाजी मंदिर से दर्शन करके प्रभात फेरी में शामिल समाज बन्धु कीर्तन करते हुए माहेश्वरी भवन पहुंचे। शाम को माहेश्वरी भवन में विभिन्न कार्यक्रम हुए जिसमे महिला मंडल ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी व विभिन्न प्रकार की खेलकूद प्रतियोगिता हुई। इस मौके पर समाज के नरेश पेड़ीवाल, नरेंद्र झंवर, रजनीकांत सोनी, राकेश जाजू, महेश जाजू, योगेश लढ़ा, प्रदीप लढ़ा, अर्चित झंवर, कृत्यये लढा, सुरेश लखोटिया, सरिता चाण्डक, मंजू लढा, मंजू पेड़ीवाल, सुनीता झंवर, ज्योति लढ़ा, रुपाली, कमला देवी चाण्डक, सीता तापडिय़ा, शारदा झंवर, कांता जाजू, कृष्णा लढा आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन पूर्णिमा लढा ने किया।
( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन