महेश क्लब ऑफ इचलकरंजी का 33वाँ पदग्रहण समारोह संपन्न

इचलकरंजी की जानीमानी समाजसेवी संस्था महेश क्लब ऑफ इचलकरंजी का 33 वाँ पदग्रहण समारोह हाल ही में संपन्न हुआ। जिसका उद्घाटन पुना के श्री अतुल लाहोटी और डॉ. विलास लड्ढा, मुंबई और नंदकिशोर भूतडा, अध्यक्ष श्री महेश सेवा समिती, इचलकरंजी की प्रमुख उपस्थिति में संपन्न हुआ। निवर्तमान अध्यक्ष 2023-24 श्री प्रेमराज लोहिया ने अपनी कार्यकाल का लेखाजोखा प्रस्तुत करते हुये अपना कार्यभार वर्तमान अध्यक्ष सन 2024-25 श्री बनवारीलाल झंवर को सौप दिया। इसी तरह निवर्तमान सचिव राजीव लाहोटी ने सचिव पद का अपना कार्यभार श्री किशोरकुमार मूंदडा को और श्री जगदीश कासट ने अपना कोषाध्यक्ष पद का कार्यभार महेश कुमार भुतडा को दे दिया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष बनवारीलाल झंवर ने इस मौके पर क्लब जिस गरीमा में पिछले 32 वर्षो से सेवा करता आया है। उसी गरीमा को और भी बढायेंगे ऐसा वचन दिया। इस समय हर साल अच्छे कार्य करने वाले व्यक्ति तथा संस्था को महेश पुरस्कार से सम्मानित करते हुये, उनका हौसला बुलंद करने हेतू इस वर्ष सामाजिक पुरस्कार माहेश्वरी संस्कृति ग्रुप, शैक्षणिक पुरस्कार काले कोलसन्स प्रि स्कूल, औद्योगिक पुरस्कार बलदेव टेक्सटाईल मिल्स प्रा. लि., को देकर गौरवान्वित किया गया। क्लब की अंतर्गत कार्यक्रम के दौरान अच्छा काम करने का एक्टिव मेंबर पुरस्कार क्लब के श्री श्रीकांत मंत्री को प्रदान किया गया। सौ प्रतिशत मिटींग उपस्थिति का पुरस्कार श्री जगदीश कासट, सत्यनारायण सोनी, महेश कुमार राठी को दिया गया। समारोह में इचलकरंजी के प्रतिष्ठित नागरिक, क्लब के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित थे। कार्यक्रम का सूत्र संचालन श्रीकांत मंत्री एवं कीर्ति भंडारी ने किया। आभार महेश कुमार भुतडा ने व्यक्त किया।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन