जिस भी व्यक्ति ने योग को अपनाया है, उसने हमेशा रोग से स्वयं को दूर पाया है - राशि माहेश्वरी
बूंदी 18 जून। सामर्थ्य सोसायटी द्वारा गणेशपुरा में महिला सशक्तिकरण की थीम पर कस्बे की महिलाओं और बच्चों को योग करवाया। सोसायटी अध्यक्ष राशि माहेश्वरी ने बताया कि योग महिलाओं को सशक्त बनाने उनके शारीरिक, मानसिक, भावनात्मक, सामाजिक और आध्यात्मिक कल्याण का एक सशक्त माध्यम है। सशक्त महिलाएं ही देश के नेतृत्व, मार्गदर्शन और सामाजिक परिवर्तन, विविधता और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। माहेश्वरी ने बताया कि कस्बे की महिलाओं को प्रतिदिन अपनी दिनचर्या में से 30 मिनट योग करने के लिए प्रेरित किया। क्योंकि महिलाओं में बढ़ती उम्र के साथ-साथ शरीर में कई तरह के बदलाव होते रहते हैं। जिससे वह तनाव भी महसूस करती हैं और योग तनाव को दूर करने का कार्य करता है। इसीलिए सोसायटी द्वारा महिलाओं को भुजंगासन, धनुरासन, बालासन, उत्काटसन, सेतुबंधासन आदि तरह के योग सिखाए गए। ताकि वह अपने शरीर का संतुलन बनाए रखें और स्वस्थ रहे। कार्यक्रम के दौरान सोसायटी सदस्य नम्रता शुक्ला, अनीशा जैन, शालिनी सोनी, पंखु सोनी, नेहा जोशी आदि उपस्थित रहे।
Latest News