माहेश्वरी सभा, बेंगलुरु द्वारा 50वें स्वर्णिम स्थापना वर्ष एवं महेश नवमी महोत्सव का आयोजन सम्पन्न

माहेश्वरी सभा, बेंगलुरु 50वें स्वर्णिम स्थापना वर्ष एवं 5157 वे वंशोत्पती दिवस महेश नवमी महोत्सव 16-06-2024 सुबह 10:30 बजे से ओखलीपुराम स्थित माहेश्वरी भवन में बहुत ही धूमधाम से मनाया गया। माहेश्वरी सभा कार्यसमिति सदस्य राजीव समरिया, माहेश्वरी सभा संगठन मंत्री सत्यनारायण मालानी, माहेश्वरी युवा संघ अध्यक्ष दीपक मंत्री, माहेश्वरी महिला संगठन अध्यक्षा श्वेता बियानी, माहेश्वरी सेवा ट्रस्ट कोषाध्यक्ष भगवान बल्दवा, माहेश्वरी फाउण्डेशन चेयरमेन राजगोपाल भुतड़ा, माहेश्वरी सौहार्द क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण डागा, माहेश्वरी सभा अध्यक्ष नवलकिशोर मालु, वरिष्ठ सदस्य जयकिशन झंवर एवं सभा पूर्वाध्यक्ष रामगोपाल मूंधड़ा ने भगवान महेश की पूजा, दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ जयघोष के साथ किया। भक्तिमय, भाव विभोर, सुंदर महेश वंदना १५/६/२४ के 12 ज्योतिर्लिंग रुद्राभिषेक कार्यक्रम की झलकियों के साथ प्रस्तुत की गई जिसका श्रेय सतीश मूंदड़ा को जाता है।
अध्यक्ष नवलकिशोर मालू ने अपने स्वागत उद्बोधन में सभागार में उपस्थित समाज बंधुओं का तहे दिल से महेश नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कर स्वागत किया और कहा की हमारी संस्कृति ही हमारा गौरव है, आधुनिक सोच और परिस्थितियों के कारण बहुत बदलाव आ रहे है हमे ध्यान देकर हमारे संस्कार और संस्कृति को बचाना चाहिए तथा सभा के स्वर्णिम वर्ष में होने वाले कार्यक्रमों में सभी को तन मन धन से सहयोग देने की अपील की।
चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें 3 ग्रुप थे, नर्सरी ग्रुप में प्रथम रूही बिहानी एवं द्वितीय रहे एकांश मंत्री, दूसरे ग्रुप में प्रथम मिश्का माहेश्वरी, द्वितीय मेहक भूतड़ा, तीसरे ग्रुप में प्रथम हीतिका जाजू, द्वितीय श्रीषा झंवर रही। सभी बच्चों ने बहुत ही सुंदर चित्रकारी की। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।

समाज के बच्चों में समाज के प्रति रुझान बड़े इस उद्देश्य से फैंसी ड्रेस कंपटीशन प्रतिवर्ष की भांति रखा गया जिसमें तीन ग्रुप बनाए गए, प्रथम ग्रुप 3 से 5 वर्ष के बच्चों में प्रथम मानस्विता गिलड़ा एवं द्वितीय रहे विहान करनानी, 5 से 7 वर्ष के बच्चों के ग्रुप में प्रथम नामिष बाहेती, द्वितीय वाणी सारडा एवं तृतीय स्थान निविषा मूंदड़ा, 7 से 11 वर्ष के बच्चों के ग्रुप में प्रथम कायरा बजाज, द्वितीय दिशा झंवर तृतीय अंकित झंवर रहे। सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
समाज के वरिष्ठ अनुभवी तीन दंपतियों का सम्मान किया गया। हरिनारायण एवं सरलादेवी अट्टल, इंदरचंद एवं सुशील देवी बागड़ी और नंद किशोर एवं सावित्री देवी मालू। इन तीनों दंपतियों का सामाजिक उपलब्धियों के लिए पुष्प माला, शॉल एवं श्रीफल से सम्मान माहेश्वरी सभा, महिला व युवा संगठन पदाधिकारियों द्वारा किया गया।
विशिष्ट के लिए सम्मान दिया गया। ऋदीत डांगरा को राष्ट्रीय स्तर पर कर्नाटक प्रदेश फुटबॉल टीम के उप कप्तान नियुक्त होने के लिए, उपलब्धि सम्मान के अंतर्गत वैष्णवी गिल्ड को कराटे एवं तैराकी में राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक एवं विभिन्न पुरस्कार पाने पर सम्मानित किया गया। गरिमा जाजू को ताइक्वांडो में राष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल करने पर सम्मानित किया गया। दिसाना पच्चीसिया को गाला डे नमक पुस्तक के प्रकाशन के लिए इंडियाज बेस्ट सेलिंग चाइल्ड ऑथर उपाधि प्राप्त होने पर पुरस्कृत किया गया। प्रतीक पलोड़, मनीषा पलोड़, श्रुतिका रांदड सहित 20 बच्चों ने भगवान कृष्ण के जन्म पर भगवान भोलेनाथ जोगी का वेश धरकर दर्शन करने आए इस प्रसंग का नाट्य रूप में प्रस्तुत किया जिसकी सराहना पूरे सभागार ने की।
कक्षा 1 से कक्षा 12 तक के कुल 205 मेधावी छात्र छात्राओं को सरस्वती पुरुस्कार के अंतर्गत प्रशस्ति पत्र दिए गए। महेश नवमी के उपलक्ष में माहेश्वरी सभा, महिला एवं युवा संगठन ने अपोलो हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वाधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया, जिसमे 63 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।
पुष्पा सारडा एवं उनकी टीम ने प्लेट में भोजन झूठा न छोडऩे के लिए समाज बंधुओं से अनुरोध किया, पधारे सभी समाज बंधुओं ने सहयोग किया और इस सराहनीय कार्य की भूरी भूरी प्रशंसा की।
दो दिवसीय महेश नवमी महोत्सव कार्यक्रम को यादगार बनाने में माहेश्वरी सभा, महिला एवं युवा संगठन के समस्त पदाधिकारी व कार्यसमिति सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा। कार्यसमिति सदस्य मुकेश चितलांगिया ने पधारे सभी समाज बंधुओं को धन्यवाद ज्ञापन दिया। कार्यक्रम का संचालन वृंदा बागडी ने बहुत ही सुंदर तरीके से किया।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन