जोगबनी शाखा ने महेश नवमी महोत्सव उल्लास पूर्वक मनाया

15 जून 2024 को माहेश्वरी सभा जोगबनी एवं माहेश्वरी महिला मंच जोगबनी द्वारा महेश नवमी तापडिय़ा न्यू मार्केट (श्री नारायण-कमल तापडिय़ा) के घर पर हर्षो उल्लास के साथ मनाया गया। भजन, कीर्तन के साथ भगवान महेश की पूजा अर्चना एवं आरती की गई। माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष श्री प्रेम रतन डागा के निधन पर मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। तत्पश्चात श्री रामेश्वर लाल तापडिय़ा को सर्वसम्मति से अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। श्री नारायण तापडिय़ा ने अपने विचार रखते हुए समाज को कैसे एकत्रित ओर संगठित रहना चाहिए एवं समय-समय पर कुछ परोपकारी कार्य समाज के लिए करते रहना चाहिए। श्री भीकम चन्द तापडिय़ा, राजकुमार बिहानी, अशोक डागा ने भी अपने-अपने विचार रखे। मजबूती से संगठन को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया गया। तत्पश्चात अल्पाहार एवं प्रसाद वितरण के साथ महेश नवमी पर्व हर्षोउल्लास से मनाया गया।
( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन