श्री माहेश्वरी सभा चेन्नई द्वारा महेश नवमी कार्यक्रम संपन्न
श्री माहेश्वरी सभा, चेन्नई के तत्त्वावधान में 15 जून 2024 को माहेश्वरी समाज के वंशोत्पत्ति दिवस महेश नवमी, श्री माहेश्वरी भवन में धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान महेश की पूजा अर्चना से हुई। मंत्रोच्चार सहित रुद्राभिषेक किया गया। उपाध्यक्ष श्री कमल गोइदानी ने आगंतुकों का स्वागत किया एवं महेश नवमी की विशेषता को उल्लेखित किया। प्रोजेक्ट चेयरमेन महेंद्र बिहानी ने बताया कि कार्यक्रम में पंडित श्री कमल व्यास के नेतृत्व में रुद्राभिषेक सहित श्रृंगार, आरती एवं भजन सायं 4 बजे से आयोजित किए गए। भजनों की सरिता ऐसी बही, उपस्थित सभी भक्तगण झूमने लगे। तत्पश्चात् महा आरती के बाद महाप्रसादी रखी गई जिसमें लगभग 200 सदस्यों ने महा प्रसादी ली। गणमान्य उपस्थिति में मद्रास माहेश्वरी चैरिटेबल के प्रबंध न्यासी श्री अशोक लखोटिया, श्री माहेश्वरी महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती प्रेमलता टावरी, सभा सह सचिव श्री सुरेश भट्टड़, सभा कोषाध्यक्ष श्री अनुराग माहेश्वरी, श्री माहेश्वरी क्लब अध्यक्ष श्री रविंद्र डागा, श्री माहेश्वरी युवा मंडल के अध्यक्ष श्री मदन राठी, श्री माहेश्वरी स्पोर्ट्स क्लब के अध्यक्ष श्री किशन झँवर, श्री माहेश्वरी सत्संग समिति के सचिव बंशी दलाल, ममता बागड़ी, श्री महावीर प्रसाद मर्दा, ग्वाल दास मोहता, गौरीशंकर राठी, राधेश्याम मूधड़ा, हुक्मी चंद जेठा अन्य गणमान्य व्यक्ति शामिल थे। खान-पान की व्यवस्था श्री कमल किशोर गोयदानी एवं उनकी टीम द्वारा की गई। अंत में सचिव श्री संजय मूँदडा ने सभी को धन्यवाद संप्रेषित किया एवं महेश नवमी की शुभकामना दी। महेश नवमी के अवसर पर समाज बंधुओं के लिए एमजीएम हॉस्पिटल स्पेशल हेल्थ चेकअप का आयोजन किया गया। स्वस्थ समाज-सशक्त समाज के उद्देश्य से यह स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। 8 जून से 12 जून तक चली यह चेकअप योजना जन कल्याण हेतु माहेश्वरी सदस्य के अलावा माहेश्वरी सदस्यों के अंतर्गत कार्यरत कर्मचारियों हेतु चलाई गई। समाज के लगभग 205 सदस्यों ने इसका लाभ लिया। प्रोजेक्ट चेयरमेन श्री अनुराग माहेश्वरी थे एवं श्री माहेश्वरी युवा मण्डल एवं श्री माहेश्वरी महिला मण्डल के कार्यकताओं का भी भरपूर सहयोग मिला।
Latest News