माहेश्वरी सभा बैंगलोर द्वारा 50वें स्वर्णिम वर्ष तथा महेश नवमी पर भगवान महेश का संगीतमय रुद्राभिषेक

माहेश्वरी सभा बैंगलोर द्वारा 50वें स्वर्णिम वर्ष तथा महेश नवमी पर भगवान महेश का संगीतमय रुद्राभिषेक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत महेश पूजन एवं दीप प्रज्वलन से की गई एवं सभागार का मुख्य बिंदु एक झांकी रही जिसमें रुद्राक्ष से बने शिवलिंग की मनमोहक झांकी बनाई गई और साथ ही बच्चों के खेलने वाले क्ले से छोटे-छोटे 12 ज्योतिर्लिंग भी उस शिवलिंग के आसपास रखे गए। माहेश्वरी समाज के 50वें स्वर्णिम स्थापना वर्ष के उपलक्ष में एवं 5157 वां वंशोत्पत्ति दिवस महेश नवमी पर माहेश्वरी भवन में माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष नवलकिशोर मालू धर्म पत्नी अनुश्री मालू के साथ साथ 11 यजमान, अजय श्रीकिशन मालपानी परिवार, राजेश मारू परिवार, जाजू परिवार, नंदकिशोर मालू परिवार, रघुनाथ तोषनीवाल परिवार, मुकेश चितलांगिया परिवार, मुकेश बलदवा परिवार, सुरेश बियानी परिवार सहित माहेश्वरी सौहार्द्र क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, माहेश्वरी फाउंडेशन एवं माहेश्वरी सेवा ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने संगीतमय 12 ज्योतिर्लिंगो का रुद्राभिषेक में बैठकर अनुष्ठान संपन्न किया। पंडित श्री मुरारी दधीच एवं अन्य विप्रजनों ने भगवान महेश की वंदना और आरती के साथ संगीतमय रुद्राभिषेक अनुष्ठान विधि विधान से, सुंदर भजनों के साथ संपन्न कराया। समाज के सदस्यों, महिलाओं, युवाओं, विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारियों एवं कार्यसमिति सदस्यों ने भगवान महेश का अभिषेक किया। 
रुद्राभिषेक के पश्चात भवन परिसर में राहगीरों को अन्नदान किया गया। माहेश्वरी सभा ने सुरेंद्र थिरानी परिवार के सौजन्य से दीनोधारा ट्रस्ट फॉर डिसेबल्ड के बच्चों को बैग, बुक, पेंसिल इत्यादि पाठ्य सामग्री 70 बच्चों के लिए वितरित की गई। महेश नवमी के शुभ अवसर पर माहेश्वरी सौहार्द क्रेडिट कॉपरेटिव सोसायटी लिमिटेड ने भव्य अन्नदान बैंक परिसर में आयोजित किया, सैंकड़ों राहगीरों को भर पेट भोजन वितरित किया गया। महेश नवमी के शुभ दिन समाज के सक्रिय सदस्य नारायण मंत्री ने स्वेच्छा से देहदान देने का संकल्प किया।
( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन