सिलचर माहेश्वरी समाज द्वारा महेश नवमी महोत्सव भव्य आयोजन

15 जून 2024 को माहेश्वरी समाज की उत्पत्ति दिवस महेश नवमी के पावन अवसर पर सिलचर माहेश्वरी सभा द्वारा सिलचर में महेश नवमी का भव्य आयोजन किया गया महोत्सव में माहेश्वरी सभा, माहेश्वरी महिला मंडल और युवा संगठन के सभी सदस्य नरसिंह अखाड़ा मंदिर से प्रभात फेरी सुबह 7 बजे नगर परिक्रमा कर के वापस मंदिर पहुंचे। उसके बाद अन्य कार्यक्रम नरसिंह अखाड़ा मंदिर में महेश पूजन, शिव अभिषेक, संगीतमय सुंदरकांड का पाठ आयोजन किया गया। उसके बाद सभी के लिए अल्पाहार की व्यवस्था की गई। शाम को मंदिर में 11 हनुमान चालीसा का पाठ भव्य रूप में किया गया। उसमें समाज के सभी लोग उपस्थित थे। 
16 जून 2024 को NEER-The Banquet Mirch Masala में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के सभी छोटे-बड़ों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में अन्य समाज के भी वरिष्ठ व्यक्तियों की उपस्थिति रही। बच्चों को अच्छा रिजल्ट आने के उपलक्ष में उपहार और प्रमाण पत्र दिया गया एवं सम्मानित भी किया गया। अयोध्या राम मंदिर निर्माण के अमर बलिदानी समाज गौरव राम कोठारी, शरद कोठारी, अविनाश माहेश्वरी को भी याद किया गया। समाज में पिछले वर्ष में हुई छती स्वर्गीय श्याम लाल तोषनीवाल, स्वर्गीय राधा कृष्ण मोहता, स्वर्गीय सीता देवी पचिसिया, स्वर्गीय सीता देवी राठी के आत्म शांति के लिए 1 मिनट का मौन रखा गया। हर वर्ष की भांति इस वर्ष की समाज गौरव के सभी वरिष्ठ श्री राजेंद्र सारडा, श्रीमती गीता देवी सारडा और श्रीमती निर्मला देवी झंवर एवं लीला देवी सारडा को मोमेंटो और शॉल औढ़ा कर सम्मानित किया गया। इस दो दिवसीय प्रोग्राम में समाज के सभी सदस्यों का बहुत सहयोग रहा।
( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन