गांधीधाम ने मनाया महेश नवमी महोत्सव
भगवान श्री उमा महेश के वरदान से पौषित, माहेश्वरी समाज के 5157 वे वंशोत्पत्ती दिवस के उपलक्ष्य में राजस्थानी माहेश्वरी समाज, गांधीधाम ने महेश नवमी, दिनांक 15-06-2024 प्रात: 7.30 बजे एक भव्य शोभायात्रा गांधीधाम, शिव मंदिर, गुरुकुल से सुभाष नगर, आदर्श हनुमान मंदिर तक निकाली, जिसमें समाज के अधिकांश पुरुषों और महिलाओं तथा बच्चों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया और भगवान महेश की सवारी/रेवाड़ी एवं डी. जे.के साथ साथ नृत्य करते हुए गंतव्य स्थान तक पहुंचे और तत्पश्चात भगवान महेश और हनुमान जी की आरती करके प्रसाद वितरण किया। तत्पश्चात अल्पाहार के साथ प्रोग्राम का समापन हुआ। गुजरात प्रांतीय माहेश्वरी सभा के पूर्व अध्यक्ष श्री रामगोपाल मूंदड़ा, सूरत भी इस शोभायात्रा में विशेष रूप से उपस्थित हुए थे। इस आयोजन को सफल बनाने हेतु पूर्व अध्यक्ष एवं वर्तमान सत्र में प्रदेश मंत्री श्री राजाराम राठी, पूर्व अध्यक्ष श्री अरुण कोठारी तथा वर्तमान सत्र के अध्यक्ष श्री विवेक मिलाक (गटटानी) भी उपस्थित थे। इस आयोजन को सफल बनाने हेतु श्री योगेन्द्र जाजू, श्री विष्णु कांत राठी, श्री दिलीप साबू, श्री पंकज लढा, श्री श्रीकांत राठी, श्री अजय काहल्या, श्री अशोक सारड़ा, श्री अशोक असावा, श्री अमित सोमाणी, श्री शुभम मूंदड़ा, श्री कमलेश जैथलिया, श्री संदीप जैथलिया, श्री अनिरुद्ध हेडा, श्री सुनील बिड़ला, श्री रितेश मंत्री, श्री राजेन्द्र जैथलिया, श्री संजय झंवर तथा श्री श्याम करवा ने अथक परिश्रम किया तथा सभी सदस्यों ने सक्रिय भाग लिया और समाज की इस प्रथम शोभायात्रा को भविष्य के लिए स्थाई प्रकल्प के रूप में प्रति वर्ष महेश नवमी पर्व पर आयोजित करने का संकल्प लिया। दिनांक 16-6-2024 को सांयकाल बच्चों के लिए खेल/गेम्स, फिर सभी बच्चों को विभिन्न कक्षाओं में उत्तीर्ण होने पर सर्टिफिकेट एवं मेरीट वाले बच्चों को गिफ्ट द्वारा पुरस्कृत किया गया, तदुपरांत महाप्रसाद के बाद महेश नवमी का प्रोग्राम सम्पन्न हुआ।
Latest News