पटना में महेश नवमी उत्सव 2024 खूब धूमधाम से संपन्न
पटना माहेश्वरी समाज ने हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी अपने उत्पति दिवस महेश नवमी को बड़े ही हर्षोल्लास से मनाया। रक्तदान शिविर, गौ सेवा, वृद्धाश्रम भोजन सेवा, शीतल शरबत सेवा, गंगा दशहरा पर मां गंगा की 108 दीपों से आरती एवं देवादी देव महादेव का सामूहिक रुद्राभिषेक तद्पश्चात प्रसाद वितरण किया गया। इस बार पिछले आंकड़ों को पार करते हुए, चिलचिलाती धूप, लूं के थपेड़ों के बीच 5000 ग्लास की शरबत सेवा की गई। वृद्धाश्रम में लगभग 95 वृद्धों को भोजन करवाया गया। इस बार के रुद्राभिषेक में एक सवा साल का बच्चा, प्रदेश संगठन मंत्री आदित्य मूंधड़ा के पौत्र, अबीर मूंधड़ा, मुख्य यजमान था, पूजा की शुरुआत इस नन्हे बालक ने की। प्रदेश युवा संगठन के सचिव रुचिर राघव मूंधड़ा, अर्थ मंत्राणी सुश्री वेदिका राठी, कार्यसमिति सदस्य श्री राज मंत्री, पटना युवा संगठन के सचिव सौरभ उनकी टीम एवं पटना महिला संगठन की अध्यक्षा श्रीमती आरती राठी एवं उनकी टीम, पटना सभा सचिव श्री किशन दम्मानी उनकी टीम, भूतपूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री विनोद खटोड़ एवं प्रदेश संगठन मंत्री श्री आदित्य मूंधड़ा का सभी कार्यक्रमों में सानिध्य प्राप्त हुआ।
Latest News