रांची के महेश नवमी महोत्सव के समापन समारोह में समाज ने अपने बुजुर्ग सदस्यों एवं बच्चों की प्रतिभा का किया सम्मान

महेश नवमी महोत्सव 2024 के समापन के दिन 16 जून 2024 को प्रात: 6 समाज के  युवाओं ने बड़ी संख्या में स्कूटोथोन प्रतियोगिता में भाग लिया। रहस्य एवं रोमांच से भरी इस प्रतियोगिता के संयोजक थे अंकित बियानी एवं विकास काबरा। इसमें प्रथम सिद्धार्थ साबू एवं आकांक्षा माहेश्वरी, द्वितीय उज्जवल साबू एवं पुलकित मोहता तथा तृतीय सखी बांगड़ एवं यश बांगड़ रहे। इसके बाद प्रात: 10:30 बजे से सुडोकू प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसके संयोजक थे उज्जवल सोमानी एवं गौरव काबरा। सुडोकू चैलेंज एक दिमागी एवं अपने को एकाग्रचित्त रखने की एक अच्छी विधि है। इसमें प्रथम पंकज साबू, द्वितीय आयुषी काबरा एवं तृतीय उत्सव मंत्री रहे। प्रात: 11:30 बजे से आयोजित एक मिनट प्रतियोगिता मनोरंजन के साथ ही कार्य क्षमता की पहचान देती है। ग्रुप ए में प्रथम हिमान्या मंत्री, द्वितीय कृष भाला, तृतीय आरोही सोमानी एवं ग्रुप बी में प्रथम अनिकेत सोमानी द्वितीय अदिति सोमानी, तृतीय काव्य साबू। इस प्रतियोगिता के संयोजक थे आशीष भाला, उज्जवल सोमानी एवं गौरव काबरा।
सांय 4 बजे से मारवाड़ी भवन में आयोजित समारोह में समाज के वरिष्ठ पुरुष एवं महिला सदस्यों का सम्मान किया गया। महिला सदस्यों में श्रीमती बिमला देवी दरगड़, श्रीमती उर्मिला राठी, श्रीमती कांता बोड़ा, श्रीमती सावित्री देवी मालपानी, श्रीमती प्रमिला देवी झंवर, श्रीमती गीता देवी बोड़ा एवं श्रीमती सुशीला देवी डागा तथा पुरुष सदस्यों में श्री महावीर प्रसाद सोमानी, श्री बजरंग लाल सोमानी, श्री किशन लाल धूत, श्री श्रीप्रकाश साबू, श्री महेंद्र चितलांगिया एवं श्री श्रीप्रकाश चितलांगिया को दुपट्टा एवं भागवत गीता देकर सम्मानित किया गया।
सायं 5 बजे से आयोजित ओजस्वी प्रतिभा पुरस्कार समारोह मे दसवीं एवं बारहवीं के बच्चों को जिन्होंने 2024 में आयोजित बोर्ड की परीक्षा में 90 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त किए हैं उनका सम्मान किया गया। 12वीं की परीक्षा के लिए राधिका काबरा, वंशिका पेड़ीवाल, शौर्य माहेश्वरी, आयुष बोड़ा, गुन माहेश्वरी, सुहानी माहेश्वरी, संप्रति माहेश्वरी, वेदांत काबरा, कृष्ण सारडा, अभिनव कल्याणी, धीरज बियानी, आर्यन सोढाणी, अभिनव भाला, तक्ष माहेश्वरी एवं धृति माहेश्वरी तथा 10वीं की परीक्षा के लिए अन्वेषा साबू, नवनीत काबरा, तनिष्क साबू, विहान साबू, तन्मय मंत्री एवं अदिति सोमानी को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। 
कार्यक्रम के विशेष अतिथि के रूप में भारत सरकार के रक्षा राज्य मंत्री एवं रांची के स्थानीय सांसद श्री संजय सेठ ने उपस्थित होकर अपना शुभकामना संदेश दिया। छोटे बच्चों के लिए फैंसी ड्रेस का आयोजन नेहा साबू एवं नेहा मंत्री ने किया। रात्रि 7 से रंगारंग मनोरंजन सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसका मंच संचालन साक्षी साबू और स्वाति काबरा ने किया। इस कार्यक्रम में समाज के 45 सदस्यों ने राम मंदिर अयोध्या विषय पर आधारित नाटिका का प्रस्तुतिकरण किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के संयोजक थे श्रीमती सीमा मालपानी, श्रीमती रितिका सारडा, श्री हर्षित चितलांगिया, नंदिनी बांगड़ एवं सोनल सोढाणी। करीब डेढ़ घंटे के इस प्रस्तुतीकरण में समाज के बच्चों ने राम मंदिर की कहानी का बहुत ही मन मोह लेने वाले तरीके से नित्य एवं नाटिका के रूप में प्रस्तुतीकरण किया।
विगत चार दिनों से आयोजित प्रतियोगिताओं के विजेताओं के नाम भी घोषित किए गए। सेफ स्क्वायड में प्रथम विराज मालपानी, द्वितीय वत्सल बियानी एवं तृतीय ऋषभ राज भाला हुए। ऑनलाइन क्विज कंपटीशन में प्रथम सोनल सोढाणी, द्वितीय तृप्ति चितलांगिया एवं तृतीय आनंद चितलांगिया रहे। पॉट पेंटिंग में प्रथम वर्णिका साबू, द्वितीय काव्या साबू एवं प्रणवी मारू रहे। फैमिली प्रीमियर लीग में प्रथम स्थान बोड़ा रॉक्स, द्वितीय स्थान चितलांगिया चैलेंजर्स एवं तृतीय स्थान शानदार सोडाणी ने प्राप्त किया। शतरंज प्रतियोगिता के ग्रुप बी में प्रथम शौर्य माहेश्वरी, द्वितीय शौर्य राठी एवं तृतीय आरव साबू रहे तथा ग्रुप सी में प्रथम मानव डागा, द्वितीय गौरव सारडा एवं तृतीय नयन बोड़ा रहे। कैरम प्रतियोगिता के ग्रुप बी में प्रथम व्योम काबरा, द्वितीय प्रथम सारडा एवं तृतीय वत्सल बिहानी तथा ग्रुप सी में प्रथम पंकज साबू, द्वितीय अश्विनी माहेश्वरी एवं तृतीय हेमंत माहेश्वरी रहे। पुरस्कार वितरण समारोह के सहयोगी थे श्रीमती खुशबू साबू एवं श्रीमती सरला चितलांगिया। 
रात्रि 7:30 से समाज के सभी सदस्यों ने एक साथ सहभोज किया और खुशी पूर्वक एक दूसरे को महेश नवमी की बधाई देते हुए विदाई दी। महेश नवमी महोत्सव 2024 को सफल बनाने में माहेश्वरी सभा, माहेश्वरी युवा संगठन एवं माहेश्वरी महिला समिति के पदाधिकारी के अलावा अर्थ संग्रह में श्री प्रभात साबू एवं श्री हेमंत साबू, प्रचार प्रसार में श्री अशोक साबू एवं श्रीमती रश्मि मालपानी एवं भोजन व्यवस्था में श्री ओमप्रकाश बोड़ा, श्री राजेश सोमानी एवं श्री श्याम बिहानी तथा मार्गदर्शन के रूप में श्री गिरिजा शंकर पेड़ीवाल एवं श्री अंकुर डागा का विशेष योगदान रहा। समस्त कार्यक्रम के मुख्य संयोजक थे श्री नीरज चितलांगिया एवं श्री रुपेश काबरा।
इस कार्यक्रम में  प्रदेश अध्यक्ष श्री राजकुमार मारू, प्रदेश कोषाध्यक्ष शिवशंकर साबू, प्रदेश ट्रस्ट अध्यक्ष श्री अशोक साबू, प्रदेश महिला सचिव संगीता चितलांगिया, सभा अध्यक्ष किशन साबू, सचिव नरेंद्र लखोटिया महिला अध्यक्षा भारती चितलांगिया, सचिव बिमला फलोड़, युवा अध्यक्ष विनय मंत्री, सचिव हेमंत  माहेश्वरी, प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री अशोक साबू एवं श्रीमती रश्मि कोठारी मालपानी के अलावा समाज के वरिष्ठ एवं गणमान्य सदस्य जुगल किशोर मारू, जय किशन गट्टानी, अनिल साबू, श्री प्रकाश काबरा, उमाशंकर बियानी, नवल किशोर शारदा, किशोर, किशोर मंत्री, दीपक मारु, उमाशंकर बियानी, गौरी शंकर साबू, सौरभ साबू, पंकज साबू, धीरेंद्र राठी, अंकुर डागा, गिरिजा शंकर पेड़ीवाल, वासुदेव भाला, रमन बोड़ा, हर्षित चितलांगिया, प्रभात साबू, राजेश सोमानी, श्याम बिहानी, विपीन भाला, दिनेश काबरा, अमित मालपानी, हिमांशु चितलांगिया, अंकित काबरा, धीरेंद्र राठी, सुरेश सारडा, मनोज कल्याणी, मुकेश काबरा, अजय शंकर साबू, प्रभात साबू, हेमंत साबू, रेखा माहेश्वरी, खुशबू साबू, रितिका सारडा, रितिका लखोटिया, निधि बियानी, सुमन चितलांगिया, रेनू फलोड़, विजयश्री साबू, कुमुद लखोटिया, शिखा बिड़ला, शशि डागा, अनीता साबू, विनीता बिहानी, रंजू मालपानी, ममता डागा, उषा डागा, शारदा लड्डा, सरोज राठी, मनीषा साबू, सुमन बाहेती, सरिता चितलांगिया, सरिता लखोटिया, भावना काबरा, सरला चितलांगिया, विनीता चितलांगिया आदि उपस्थित थे।
( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन