महेश नवमी का शानदार उत्सव स्टुटगार्ट, जर्मनी में आयोजित


स्टुटगार्ट-जर्मनी के विभिन्न शहर - फ्रैंकफर्ट, म्युनिक, एरलांगन, हाइडलबर्ग, हिलब्रोन, उल्म आदि से आए माहेश्वरी बन्धुओ ने स्टटगार्ट में महेश नवमी का भव्य आयोजन किया। इस आयोजन में पचास से ज्यादा लोगो ने भाग लिया और शिवजी के अभिषेक, महेश वंदना और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से इस पावन दिन को मनाया। कार्यक्रम के दौरान अखिल भारतीय माहेश्वरी महासभा के अध्यक्ष श्री संदीप काबरा एवं महामंत्री श्री अजय काबरा के वीडियो मैसेज भी प्रसारित किए गए। कार्यक्रम की शुरुआत शिवजी के अभिषेक से हुई, जिसमें सभी ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ पूजा-अर्चना की। इसके बाद महेश वंदना का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने भक्ति गीतों और मंत्रोच्चार से भगवान महेश की स्तुति की। इस धार्मिक कार्यक्रम ने सभी उपस्थित लोगों को भक्ति और श्रद्धा से भर दिया। उत्सव के दौरान प्रतिभागियों ने पारंपरिक परिधानों में सुसज्जित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। समारोह के समापन पर सभी ने एक-दूसरे को महेश नवमी की बधाई दी और प्रसाद का वितरण किया गया। आयोजकों ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन न केवल धार्मिक आस्था को मजबूत करते हैं, बल्कि समुदाय के बीच आपसी भाईचारे और एकता को भी बढ़ावा देते हैं। इस महेश नवमी के उत्सव ने जर्मनी में भारतीय समुदाय के बीच एक नई ऊर्जा और उत्साह का संचार किया और आने वाले समय में और भी भव्य आयोजनों की उम्मीद जताई गई जिसमें हरियाली तीज एवं गणगौर उत्सव भी शामिल हैं।
( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन