माहेश्वरी सेवा समिति साउथ बेंगलुरू ने किया महेश नवमी का आयोजन
माहेश्वरी सेवा समिति साउथ बेंगलुरू के तत्वाधान में 15 जून 2024 को 5157 संख्यक माहेश्वरी वंशोत्पति दिवस महेश नवमी का आयोजन इंडियन वाटर वक्र्स एसोसिएशन पार्टी हाल बीटीएम ले-आउट बैंगलोर में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ रुद्राभिषेक और भगवान महेश की आरती से किया गया। इस पूजन में 11 यजमान जोड़ों ने विधि विधान गत भगवान महेश का रुद्राभिषेक किया। मुख्य यजमान के रूप में नंदलाल सोमानी, देवेंद्र सोनी, ललित राठी, नारायण चांडक, सचिन सोनी, मोहनलाल सोमानी, नवल मालू, अनुराग पेड़ीवाल, किशन बाहेती, विष्णुकांत और अमित सोमानी ने पूजा अर्चना की। माहेश्वरी सेवा समिति, माहेश्वरी महिला समिति एवं माहेश्वरी युवा समिति - दक्षिण जिला बेंगलुरू के तत्वधान में मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम, आराधना की प्रस्तुति की गई यहां कार्यक्रम में बच्चों, युवक युवतियों ने बड़े उत्साह से कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम में महिला समिति के सदस्यों ने देवी देवताओ थीम पर नृत्य पेश किए। सभी छोटे बच्चे जो देवी देवताओं के रूप में नृत्य पेश किया उन्हें भी पुरस्कृत किया गया। सचिन नवल मालू ने मंच का संचालन किया। कार्यक्रम के दौरान इस साल मैट्रिक और हायर सेकंडरी में 90 प्रतिशत के ऊपर अंको के साथ उर्तीण हुए बच्चों को समाज के वयोजेष्ठ व्यक्तियों ने मेडल और नगद पुरस्कार के साथ पुरस्कृत किया गया। महेश नवमी रुद्राभिषेक कार्यक्रम के मार्गदर्शक देवेंद्र सोनी और ललित राठी के देखरेख में सारी पूजा की व्यवस्था की गई। कार्यक्रम के बाद प्रसाद की व्यवस्था भी की गई थी। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए तीनों समितियों के पदाधिकारियों ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। यह जानकारी माहेश्वरी युवा समिति के अध्यक्ष किशन बाहेती ने दी।
Latest News