गुरुग्राम महिला मंडल द्वारा साड़ी वाकेथोन कार्यक्रम आयोजित
8 जून 2024 सुबह 8 बजे से अखिल भारतीय माहेश्वरी महिला मंडल द्वारा निर्देशित साड़ी वाकेथोन का कार्यक्रम, गुरुग्राम महिला मंडल द्वारा बड़ी धूमधाम से किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती आशा गोयल, अखिल अग्रवाल समाज महामंत्री एवं बीजेपी कार्यकारिणी सदस्य और श्रीमति मंजू सोमानी उत्तरांचल सहप्रभारी, साथ गुरुग्राम अध्यक्षा श्रीमती मंजू बिड़ला, संरक्षिका श्रीमती अनामिका कलत्री और मार्गदर्शिका श्रीमती शशि काबरा एवं सचिव निधि माहेश्वरी के साथ 45 महिलाएं उपस्थित रही। साथ ही सभा प्रादेशिक अध्यक्ष श्री राजेन्द्र कंलत्री एवं गुरुग्राम सभा अध्यक्ष श्री शरद जी एवं सचिव महेश जी एवं युवा संगठन सचिव दिनेश जी भी शामिल रहे। सभी ने एक साथ शीतला माता के दर्शन कर, पूजा अर्चना कर उनका आशीर्वाद लिया एवं भंडारे का आयोजन श्रीमती शशि काबरा द्वारा किया गया है।
Latest News