माहेश्वरी समाज की 14 गौत्र की कुलदेवी बंधर माता का नौ बीघा जमीन पर 15 करोड़ की लागत से बनेगा भक्तनिवास और मंदिर

माहेश्वरी समाज की 14 गौत्र मुख्यत: सोमानी, मर्दा, छापरवाल, गदिया, हिंगड़ आदि की तानागांव, काननखेड़ा, भोपालसागर तहसील, जिला चित्तौड़ (राजस्थान) में भक्त निवास और मंदिर का निर्माण कार्य की लागत 14 करोड़ का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। मंदिर के ट्रस्ट के अध्यक्ष श्याम सुंदर सोमानी, औरंगाबाद, सचिव मनमोहन बागड़ी मुंबई, कोषाध्यक्ष सम्राट सोमानी बारामती, प्रचार प्रसार मंत्री पूरण मरदा, मालेगाव (नाशिक) ने मातारानी के दर्शन और नवनिर्माण का अवलोकन करते हुए टेक्सटाइल नगरी भीलवाड़ा में सोमानी परिवार के साथ एक मीटिंग का आयोजन किया गया। इस मीटिंग में सर्वश्री राधाकिशन सोमानी, पूर्व पार्षद राधेश्याम सोमानी, बालमुकुन्द सोमानी, देवेंद्र सोमानी और ब्रजमोहन सोमानी के साथ विस्तृत चर्चा हुई। 9 बीघा जमीन में प्रथम चरण में 12 A/C कमरा, कार्यालय, भोजन कक्ष, स्वागत कक्ष और वेटिंग रूम का निर्माण होगा। द्वितीय चरण में 18 A/C कमरे, दो हाल तथा तृतीय चरण में माता का विशाल (लैंडमार्क) मंदिर का निर्माण होगा, सभी तरह की जानकारी अध्यक्ष श्री श्याम सुंदर सोमानी ने दी। इसके साथ सचिव मनमोहन बागड़ी ने बताया कि गत वर्ष 2 नवंबर 22 को गोपाष्टमी को भूमि पूजन और प्रथम विशाल सामुहिक जागरण से भारत वर्ष से 350 माता के भक्तों की उपस्थिति रही। यह मंदिर उदयपुर नाथद्वारा और चित्तौड़ से सड़क मार्ग द्वारा 60 किलोमीटर दूरी पर है। रेलवे स्टेशन फतेहनगर व मावली जंक्शन लगता है। प्रचार प्रसार मंत्री पूरण मर्दा ने बताया कि इस वर्ष दूसरा सामुहिक जागरण गोपाष्टमी 20.11.23 तथा महाप्रसादी 21.11.23 पर उपस्थित रहने के लिये सभी भक्तों को आमंत्रण दिया जा रहा है । स्थानीय लोग बंधर माता को बिजासन माता के नाम से भी जानते हैं। आभार प्रदर्शन श्री राधाकिशन सोमानी ने किया और श्री राधेश्याम सोमानी ने भीलवाड़ा में निवासी सोमानी परिवार के लगभग 450 परिवार में से ज्यादा से ज्यादा संख्या में इस वर्ष माता के सामुहिक जागरण में उपस्थित होने के लिए प्रयास करने की बात की। भीलवाड़ा जिला के सोमाणी परिवार को जोडऩे का कार्य श्री देवेंद्र सोमाणी करेंगें।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन