माहेश्वरी सभा अमृतसर द्वारा महेश नवमी धूमधाम से मनाया गया

माहेश्वरी समाज के उत्पत्ति दिवस महेश नवमी के शुभ अवसर पर माहेश्वरी सभा अमृतसर द्वारा भगवान महेश का पूजन व रुद्राभिषेक स्थानीय शिवाला बाबा भूतनाथ महादेव मंदिर में बड़ी श्रद्धा व धूमधाम से किया गया। सभा अध्यक्ष श्री पवन साबू ने समाज के सभी लोगों से आग्रह किया की माहेश्वरी समाज के उत्पत्ति दिवस यानि महेश नवमी को घर घर में भगवान महेश का पूजन अर्चन करना चाहिए व भगवान महेश के वंशज होने के उत्तरदायित्वों को पालन करना चाहिए। इस शुभावसर पर सभा अध्यक्ष पवन साबू, उपाध्यक्ष महेश झंवर, सचिव राजवर्धन बियाणी, कोषाध्यक्ष विमल साबू, कार्यकारिणी सदस्य रमेश लाहोटी, केदार बूब व जुगल झंवर आदि ने भगवान महेश के चरणों मे हाजिरी लगाई व आशीर्वाद लिया।

 

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन