माहेश्वरी समाज में यहूदीयों के बाद सर्वश्रेष्ठ टैलेंट के लिये जाने जाना वाला समाज प्रशासनिक सेवा की ओर ध्यान नहीं दे रहा है - पूर्व सभापति श्री रामपाल सोनी
यदि समाज और देश में परिवर्तन लाना चाहते हैं, तो राजनीतिक या प्रशासनिक पद पर होना चाहिए। राजनीति में माहेश्वरी समाज की संख्या कम होने के कारण, प्रशासनिक सेवा में आना संभव है। जिससे समाज की प्रगति के लिए नीति निर्धारण में अग्रणी भूमिका निभाई जा सकती है। यह बात रेरा चेयरमैन और पूर्व मुख्य सचिव हिमाचल प्रदेश डॉ. श्रीकांत बाल्दी ने दक्षिण राजस्थान प्रादेशिक माहेश्वरी सभा, भीलवाड़ा जिला माहेश्वरी सभा, श्रीनगर माहेश्वरी सभा भीलवाड़ा और उत्सव क्लब भीलवाड़ा द्वारा आयोजित अखिल भारतीय माहेश्वरी महासभा के फ्लैगशिप कार्यक्रम मिशन आईएएस 100 सेमिनार में मुख्य वक्ता के रूप में कही।
उन्होंने प्रतिभागियों को मेहनत, जज्बा और सकारात्मक सोच रखकर प्रशासनिक सेवा में आगे आने की प्रेरणा दी। इस वर्ष 7 विद्यार्थी प्रशासनिक सेवा में आए हैं, जिन्हें बद्रीलाल शिक्षा सहयोग केंद्र द्वारा 50-50 हजार रुपए की स्कॉलरशिप दी गई है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महासभा के पूर्व सभापति रामपाल सोनी ने कहा कि माहेश्वरी समाज में यहूदीयों के बाद सर्वश्रेष्ठ टैलेंट के लिए प्रसिद्ध माहेश्वरी समाज प्रशासनिक सेवा की ओर ध्यान नहीं दे रहा है। अधिकतर लोग सीए, डॉक्टर, इंजीनियर बनने की ओर ध्यान देते हैं। उन्होंने बताया कि बद्रीलाल सोनी शिक्षा सहयोग केंद्र द्वारा प्रशासनिक सेवा में जाने के लिए ट्रस्ट द्वारा 1 लाख रुपए तक की आर्थिक सहायता दी जाती है।
आरएएस राजेश डागा ने कहा कि मार्गदर्शन शिविर से बच्चों को प्रशासनिक सेवा में आगे लाया जा सकता है। आरएएस सुनीता डागा ने बताया कि एटीट्यूड और एप्टीट्यूड बदलकर परीक्षा में पास किया जा सकता है। माहेश्वरी समाज का प्रशासनिक सेवा में प्रवेश का प्लेटफार्म मिलना बहुत बड़ी बात है।
अखिल भारतीय माहेश्वरी महासभा के सिविल सर्विसेज मार्गदर्शन प्रकल्प क्रियान्वयन योजना के तहत, मोटिवेशनल स्पीकर डॉ. श्रीकांत बाल्दी, राजेश डागा (आरएएस), सुनीता डागा (आरएएस), एस.एन. मोदानी, सह प्रभारी प्रोफेशनल फॉरम अ. भा. माहेश्वरी महासभा ने माहेश्वरी विद्यार्थियों को आईएएस बनने के लिए विस्तृत जानकारी और टिप्स दी। इस अवसर पर आरएएस गौरव सोमानी, शुभम माहेश्वरी उपस्थित थे। आईएएस विनोद अजमेरा, बी.एम. असावा, आर.एल. लाहोटी का एलईडी पर संदेश सुनाया गया।
सेमिनार में माहेश्वरी समाज के 12वीं उत्तीर्ण स्नातक, स्नातकोत्तर, सीए, सीएस, डॉक्टर, वकील, इंजीनियर, आर्किटेक्ट विद्यार्थी शामिल हुए। सेमिनार के अंत में प्रोफेशनल एजुकेशन एवं फोरम की नई तकनीक से तैयार की गई वेबसाइट का विमोचन किया गया, जिसमें मिशन आईएएस 100 सदस्य, संगठन, एजुकेशन एवं प्रोफेशनल फोरम की विभिन्न जानकारियां सम्मिलित की गई हैं। सेमिनार में भाग लेने वाले प्रतिभागियों ने प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम में प्रतिभागियों द्वारा पूछे गए प्रश्नों के मुख्य वक्ता बाल्दी ने विस्तृत जवाब दिए।
सेमिनार के प्रारंभ में भगवान महेश के दीप प्रज्वलन किया गया। इस आयोजन में अखिल भारतीय माहेश्वरी महासभा के अर्थ मंत्री राजकुमार कालिया, महासभा संयुक्त मंत्री रमाकांत बाल्दी, प्रदेश अध्यक्ष राधेश्याम चेचानी, प्रदेश महामंत्री राम गोपाल सोमानी, कैलाश कोठारी, ममता मोदानी, राधेश्याम सोमानी, अशोक बाहेती, प्रदीप बल्दवा, रमेश राठी, केदार गगरानी, ओम नाराणीवाल, राजेंद्र कचोलिया, रामकिशन सोनी, मुकेश सोमानी, सुशील मरोठिया, महेंद्र काकानी, अभिजीत शारदा, के.जी. राठी, श्याम बिरला, अंकित लखोटिया, राम राय सेठिया, रमेश बसेर, परीक्षित नामधर, हर्ष राठी, आशीष जागेटिया आदि ने अतिथियों एवं मुख्य वक्ता, प्रेरक वक्ता का स्वागत किया।
Latest News