कोल्हापुर जिला माहेश्वरी महिला संगठन साड़ी वाकेंथान कार्यक्रम सम्पन्न
कोल्हापुर जिला माहेश्वरी महिला संगठन ने 8 जून को साड़ी वाकेंथान प्रोग्राम सुबह 6:30 बजे हत्ती चौक हनुमान जी के मंदिर से प्रमुख अतिथि महाराष्ट्र प्रदेश युवा संगठन अध्यक्ष श्री विनीत तोषनीवाल, सम्मानीय अतिथि पश्चिमाचल उपाध्यक्ष कांता लाहोटी व सुनन्दा तोतला, जयश्री भटड्ड, तहसील सभा अध्यक्ष श्री रामगोपाल मालाणी व स्थानीय अध्यक्ष श्री नन्दकिशोर भूतडा द्वारा भगवान शिव की पूजा अर्चना की दीप प्रज्वलन करके साथ ही वाकेथान बेनर का अनावरण श्री विनित व सौ कांता लाहोटी के हाथों Flag off करके वाकेथान स्लोगन का नारा व भगवान की धुन लगाते हुए, नारियल फोड़कर लेझिम बजाते हुए प्रस्थान करके आवाडे हनुमान मंदिर में पहुंचे। अध्यक्ष पुष्पा जी ने अपनी मीठी वाणी से पधारे हुए सभी अतिथियों का स्वागत किया, साड़ी का महत्व बताया। प्रभातफेरी में रास्ते में बन्धुओ द्वारा पानी व ठन्डे की व्यवस्था थी। साड़ी वाकेथन में बहनों ने वीरांगनाओं के रुप मे भारत माता, सुषमा स्वराज, किरण बेदी, राणी लक्ष्मी बाई, डॉक्टर, वकील, सावित्री बाई फुले आदि की भूमिका निभाई। प्रभात फेरी में कोल्हापुर महिला तहसील, स्थानीय महिला मंडल, सखी सहेली मंडल, संस्कृति मंडल, मिडटाउन मंडल के साथ साथ समाज की 275 बहनों के साथ प्रभात फेरी की शोभा दुगुनी हो गयी। अध्यक्ष पुष्पा काबरा, कोषाध्यक्ष सरला बाहेती, सहसचिव सरला मूदड़ा, संस्कृति सहयोगी मंगल लोया द्वारा आये हुए सभी अतिथियों का बुके देकर स्वागत किया गया। प्रशासकीय बनसोडे मेडम का भी स्वागत किया। सभी ने चाय, कॉफी व दुध का आनंद लिया। अष्टसिद्धा प्रमुख निर्मला भराड़ी या ने सभी का आभार व्यक्त किया। पश्चिमाचल उपाध्यक्ष कांता लाहोटी ने शपथ दिलाकर समापन किया।
Latest News