जिला माहेश्वरी सभा युवा संगठन कासगंज व एटा द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम सम्पन्न
दिनांक 09/06/2024 को जिला माहेश्वरी सभा युवा संगठन कासगंज व एटा द्वारा महेश नवमी के उपलक्ष्य मे गोरहा में समाज की जमीन पर 35 पौधे लगाये गये। जिसमें जिला अध्यक्ष राजकुमार जाखेटिया ने पोधो की देखवाल के लिए युवा सगंठन के सभी सदस्यों को जिम्मेदारी दी। माहेश्वरी समाज के अध्यक्ष श्री अरविंद काबरा, युवा संगठन के अध्यक्ष अर्पित माहेश्वरी, सचिव माधव माहेश्वरी, महेन्द्र चाडंक, विनय वदियादा, प्रबन्धक राजीव काबरा, मत्री सुनील दरक, परख मूना, हरदेश करवा, अंकुर माहेश्वरी, मुकुंद माहेश्वरी, मुकेश चाडंक, मयंक माहेश्वरी, सौरव माहेश्वरी, कपिल माहेश्वरी आदि उपस्थित रहे।
Latest News