आत्मनिर्भर बनाने में सहकारिता भी मुख्य आधार हैं - लाठी

बूंदी 9 जून। श्री महेश क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लि. के संचालक मण्डल सदस्यों की बैठक रविवार को सहकारी विभाग के निर्देशानुसार विभिन्न विषयों एवं सोसायटी के कार्यो की बिन्दुवार चर्चा के साथ सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए अध्यक्ष संजय लाठी ने कहा कि लोगो को आत्मनिर्भर बनाने में सहकारिता भी मुख्य आधार हैं। उन्होंने कहा कि सहकारिता में एक सबके लिए और सब एक के लिए की भावना का विशेष महत्व है। बैठक में सोसायटी के कार्य विस्तार, आर्थिक स्त्रोतो को बढ़ाने के साथ-साथ समय व मांग के अनुरूप आधुनिक सुविधाओं में बढ़ोतरी करने पर विस्तृत चर्चा हुई। इस दौरान सोसायटी अध्यक्ष संजय लाठी ने विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में मनोनीत विनोद कुमार मंत्री व लक्ष्मी कांत माहेश्वरी को नियुक्ति पत्र प्रदान कर उपस्थित संचालक मंडल सदस्यों ने सामूहिक रूप से पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया। बैठक का संचालन मुख्य कार्यकारी अधिकारी परमेश्वर मंडोवरा ने तथा धन्यवाद सचिव नारायण मंडोवरा ने ज्ञापित किया। इस दौरान उपाध्यक्ष चतुर्भुज गुप्ता, कोषाध्यक्ष सोहन बाहेती, निदेशक रमेश माहेश्वरी, धर्मेन्द्र जैथलिया, श्रीमती मीनाक्षी काबरा, श्रीमती नीलम हल्दिया उपस्थित रहे। 
( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन