माहेश्वरी संस्कृति, इन्दौर द्वारा फिल्मी सुर संगीत एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न
इन्दौर शहर की प्रतिष्ठित संस्था माहेश्वरी संस्कृति द्वारा महेश नवमी के उपलक्ष में समस्त माहेश्वरी समाजजन हेतु शहर के मध्य स्थित लाभ मण्डपम सभा गृह, रेसकोर्स रोड, इन्दौर पर 9 जून 2024 को जय-जय शिव शंकर फिल्मी सुर संगीत एवं प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। उक्त जानकारी देते हुए मुनीश-किरण मालानी ने बताया की विगत 2 वर्षों से इसी तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम संस्था करवा रही है। देश-प्रदेश से पधारे ख्याति प्राप्त गायकों एवं अतिथियों का स्वागत कार्यक्रम अध्यक्ष श्यामसुन्दर राजश्री माहेश्वरी, संरक्षक मनीष-अर्चना सोमानी ने किया। हाल की क्षमता से अधिक गणमान्य नागरिक एवं प्रबुद्धजन पधारें उन्होंने मुक्त कण्ठ से इस कार्यक्रम की प्रशंसा की।
10वीं एवं 12 वीं के 95 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त प्रतिभावान बच्चों का सम्मान प्रशस्ति पत्र एवं प्रतिक चिन्ह परामर्शदाता कृष्णावतार-पुष्पा राठी, कमलकिशोर चंदा अटल एवं दीपक-अर्चना भूतड़ा द्वारा प्रदान किये गये। इस अवसर पर मार्गदर्शक राजेन्द्र विभा माहेश्वरी, ओमप्रकाश-विशाखा माहेश्वरी एवं आनंद रंजना सोमानी ने बताया कि महेश नवमी का यह पर्व बड़े धूमधाम से 7 दिनों तक मनाया जायेगा। समन्वयक ज्योतिप्रकाश किरण बसेर एवं जगदीश कविता सोमानी ने श्रोताओं के लिए आकर्षक पुरस्कार लक्की कूपन के माध्यम से प्रदान किये। मुम्बई से पधारें गायक प्रसन्न राव ने रफी के नगमों का जबरजस्त समां बांधा साथ ही सुनील शर्मा, इन्दौर ने किशोरकुमार के गानों पर सबको झूमने पर मजबूर कर दिया। डॉ. श्रृद्धा जगताप, इन्दौर एवं सुश्री आर्या पुरोहित, भोपाल की प्रस्तुतियों ने मन्त्र मुग्ध किया। इस कार्यक्रम के प्रभारी शरद-सरला साबू रहे एवं कार्यक्रम का सफल संचालन मुकेश-विनीता सारडा द्वारा किया गया।
Latest News