वरंगल माहेश्वरी समाज के चुनाव संपन्न
वरंगल माहेश्वरी समाज के सत्र 2024-27 के लिए चुनाव निर्विरोध संपन्न हुए। चुनाव अधिकारी हरीश लोया, घनश्याम दरक एवं नवीन मोदानी के नेतृत्व में चुनाव हुए। सर्वप्रथम भगवान महेश की पूजा कर महेश वंदना की गई। निवर्तमान अध्यक्ष रमेशचंद बंग ने विगत तीन वर्षों में संपन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी एवं कार्यकारिणी और सदस्यों को धन्यवाद दिया। इस चुनाव में प्रहलाद सोनी अध्यक्ष, श्यामसुंदर जाखोटिया उपाध्यक्ष, नंदकिशोर लाहोटी उपाध्यक्ष, रामकिशोर मनियार मंत्री, नवलकिशोर मूंदड़ा सह मंत्री, गोपाल दरक सह मंत्री, जितेंदर मूंदड़ा कोषाध्यक्ष, विशाल बंग सह कोषाध्यक्ष, दामोदर लाहोटी सांस्कृतिक मंत्री, वेणुगोपाल काबरा सह सांस्कृतिक मंत्री, सीए हरीश लोया संगठन मंत्री को निर्विरोध चुना गया। चुनाव के पश्चात सभी ने सह भोज में भाग लिया एवं सह मंत्री द्वारा धन्यवाद प्रस्ताव दिया गया।
Latest News