महालक्ष्मी शिक्षण संस्थान जोधपुर द्वारा फेब 30 अंडर 50 लॉरेट्स कार्यक्रम आयोजित
महेश नवमी महोत्सव 2024 के तहत महालक्ष्मी शिक्षण संस्थान जोधपुर में फेब 30 अंडर 50 लॉरेट्स कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ एमएलए अतुल भंसाली, महेश नवमी संयोजक हंसराज बाहेती, समाज मंत्री नंदकिशोर शाह एवं प्रबंध समिति के पधाधिकारियो ने दीप प्रज्वलित करके किया। संस्थान सचिव अनुराग लोहिया ने बताया की जिन उद्यमियों ने अपने होसलो पर छोटी उम्र में आज समाज ही नहीं वरन अपने देश में नाम रोशन किया है उनके सहरानीय कार्यों के लिए समाज का दायित्व होता है। इसलिए उन्हें सहयोग एवं सम्मान दिया जाए और उनसे प्रेरित होकर हमारे समाज के होनहार युवक युवतियां भी अपना नाम रोशन करें उद्यमियों की तरफ से समाज गणों को सक्सेस मंत्र भी दिए गए। अनुराग लोहिया ने बताया कि आकाश सोनी, पवन बूब, मनीष झंवर, सोनाली जौहरी, सौरभ राठी, सिद्धार्थ बिड़ला, संदीप मोदी, संजय पूंगलिया, ऋतु मोदी, पंकज बाहेती, पूजा राठी धूत, मनीष चाण्डक, पूर्वा मूँदडा, रितिका लोहिया, रवि धूत, धीरेन धूत, डॉ. अंकित राठी, प्रियांशी बूब, अमित कालानी, मुस्कान माहेश्वरी, योगेश मूंदडा, भाग्यश्री, मोहित बाहेती, रितेश मूँदडा, नीरज बिड़ला, राहुल सारडा, अखिल सोनी, सौरभ नवल, डॉ. रेखा चाण्डक और कपिल बिड़ला और भी सभी सफल उद्यमियों का स्वागत संस्थान द्वारा शॉल साफा स्मृति चिन्ह श्रीफल और प्रशस्ति पत्र देकर किया गया। कार्यक्रम के अंत में दिनेश कुमार पेडिवाल ने सभी उद्यमियों को धन्यवाद दिया। इस अवसर पर उप मंत्री राधेश्याम डागा, सीए पंकज राठी, शशिकला मनिहार, अरुण तापडिय़ा, मनमोहन शाह, कैलाश जाजू, शशि किरण मूंदड़ा, नीता तापडिय़ा, ज्योत्सना, चारु शैलेंद्र, एकता कक्कड़, सुजाता उपस्थित रहे।
Latest News