संस्कृत में अकोले तहसील में अव्वल रही पूर्वा जाजू
एस.एस.सी. परीक्षा 2024 में मॉडर्न हायस्कूल अकोले जिला अहमदनगर की छात्रा पूर्वा धनंजय जाजू ने 93.40 प्रतिशत अंक प्राप्त करके विद्यालय में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। साथ ही 99 अंक प्राप्त करके संस्कृत विषय में तहसील में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इस सफलता के कारण पूर्वा का अभिनंदन करने हेतु उसके गुरूजन निवास स्थान पर आये थे। इस समय पुर्वा के साथ उनके पिता श्री धनंजय जाजू तथा माता श्रीमती ज्योति जाजू को भी सम्माानित किया गया। पूर्वा महाराष्ट्र प्रदेश माहेश्वरी सभा के जनसंपर्क मंत्री पत्रकार अजय जाजू की भतीजी है। पूर्वा की सफलता पर अ.भा.माहेश्वरी महासभा कार्यकारिणी सदस्य अनिष मणियार, प्रदेश सभा कार्यकारिणी सदस्य सतीश कुमार बाहेती, महेश सेवा निधी के मानद मंत्री बसंत काका मणियार, अहमदनगर जिल्हा माहेश्वरी सभा जिल्हाध्यक्ष मनीष बाहेती, उपाध्यक्ष सोमनाथ रा. मूंदड़ा, जिल्हा मंत्री अतुल डागा, अकोले तहसील माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष विजय सारडा, मंत्री विशाल राठी के साथ मॉडर्न हायस्कूल माध्यमिक विभाग के चेयरमन सतीश बूब, रामनिवास राठी, सुरेश करवा, विजय बूब, संतोष बूब, रमेशचंद्र सारडा, निरज मूंदड़ा, अॅड. योगेश मूंदड़ा, रमेशचंद्र बाहेती ने पूर्वा का अभिनंदन करके शुभकामना व्यक्त की।
Latest News