रांची माहेश्वरी समाज के बुजुर्गों के मंच समाज की चौपाल ने अपनी द्वितीय वर्षगांठ बनाई
5 जून 2024, पर्यावरण दिवस पर रांची समाज के बुजुर्ग सदस्यों के मंच चौपाल ने अपनी द्वितीय वर्षगांठ मनाई। इसमें समाज के 61 से 83 साल के बुजुर्गों ने भाग लिया। 5 जून 2022 रविवार, पर्यावरण दिवस, 5155 वां महेश वंशोस्पति दिवस पर श्री माहेश्वरी सभा रांची ने महेश नवमी महोत्सव का प्रारंभ दिवस पर अपने समाज के बुजुर्ग सदस्यों के कल्याणार्थ एक मंच का गठन किया। समाज के सभी वरिष्ठजन एक साथ मंथन करने के लिए बैठे। विषय था वरिष्ठजनो के जीवन में उमंग एवं उत्साह का संचरण कैसे किया जाए। मनन करने के बाद सर्वसम्मति से यह निष्कर्ष निकला की वरिष्ठजनों के इस वर्ग के लिए अलग से एक मंच की स्थापना हो और उसमें नियमित रूप से निरंतर मिलने जुलने का कार्यक्रम रखा जाए। आप सबों की इस सोच ने एक नए मंच को जन्म दिया समाज की चौपाल। निर्णय हुआ की प्रति माह नियमित रूप से इसकी एक बैठक हो। इसकी निरंतरता पर प्रश्न चिह्न भी लगे। समाज के कई सदस्यों के द्वारा यह कितने दिनों तक चल पाएगा, ऐसा प्रश्न भी उठा। परंतु आप सबों के दृढ़ संकल्प एवं आत्मीयता ने इसका सही उत्तर दे दिया है। 5 जून 2024 को समाज की चौपाल की द्वितीय वर्षगांठ मनाई गयी और इस विशेष अवसर पर मनोरंजन कार्यक्रम भी रखे गए। समाज के 31 बुजुर्ग सदस्यों ने एक साथ मिलकर वर्षों बाद मैजिक शो का आनंद उठाया। उसके बाद रांची के साउथ इंडियन व्यंजनों के लिए मशहूर प्रसिद्ध होटलसेवंथ हेवंथ में रात्रि डिनर किया। अवकाश का दिन ना होते हुए भी आप सबों की इतनी अच्छी उपस्थिति रही। प्रत्येक महीने चलने वाली चौपाल की यह 25 वीं कड़ी थी। चौपाल अपने बुजुर्ग सदस्यों के लिए इस तरह की कई मनोरंजक एवं कार्य कल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित करता रहता है।
Latest News