वाराणसी में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया
77 वे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर माहेश्वरी भवन, महमूरगंज (वाराणसी) पर समाज बंधुओं व महिलाओं द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर माहेश्वरी परिषद के अध्यक्ष गोविंद बजाज, पूर्वी उत्तर प्रदेश माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष राजकुमार कोठारी ने सभी समाज बंधुओं को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। मांगीलाल सारड़ा, पप्पू सोमानी, गौरीशंकर नेवर, अनिल मूंदड़ा, नवनीत कोठारी, गोविन्द भरानी, गिरिराज कोठारी, राकेश दरक, मनीष काबरा, मनीष सोमानी, रामजी लाल चांडक, गोपाल दम्मानी, नंदू सोनी, रमेश साबू, प्रतीक मूंदड़ा, अनुराग सोनी, राहुल, सागर, आशीष, शुभम, वत्सल, नटवर, श्रीमती इंदु चांडक, सरोज भरानी, सुषमा कोठारी, सविता, अदिति, ज्योति एवं उपस्थित सभी ने बधाई दी, देश भक्ति के गानों ने चार चांद लगा दिये।
Latest News