कुलदेवी बधरमाता धाम में भक्त निवास निर्माण कार्य प्रगति की और

चितोडग़ड सोमानी, मर्दा, बागड़ी, गदिया, छापरवाल, हिंगड़ आदि अन्य कई माहेश्वरी खापों की कुलदेवी बधर माता का धाम चितौडग़ड़, उदयपुर और नाथद्वारा से लगभग 70 किमी तथा विश्व प्रसिद्ध श्री साँवरिया सेठ से 40 किमी, ताना गाँव की पहाड़ी पर स्थित है। यह मंदिर आज से लगभग 70 वर्ष पूर्व निर्मित किया गया। कुलदेवी बधर माता को स्थानीय लोग बिजासन (बिजासनी) माताजी के नाम से भी जानते है। स्थानीय लोगो का आस्था का प्रमुख स्थान है और लोगों की मान्यता है कि मंदिर में निर्मित दो खिड़कियो से कोई भक्त परिक्रमा कर लेता है तो उसकी शारीरिक-मानसिक बीमारियां समाप्त हो जाती है।
अलीराजपुर के स्व .श्री रामचन्द्र सोमानी के स्वप्न में कुलमाता के स्वरूप में माताजी ने दृष्टांत दिया। तभी से यंहा पर सोमानी परिवार का जाना आना शुरू हो गया। आगे जैसे जैसे माताजी का प्रसार होता गया, भक्तो का आवागमन बढ़ता गया। आज यहां पर श्री बधर माता आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक सेवा ट्रस्ट कार्यरत है। जिसके अंतर्गत भक्तों के सुविधा हेतु भक्त निवास का संचालन किया जा रहा है। जहां भक्तों की आवास-भोजन की नि:शुल्क के साथ कन्या भोग की व्यवस्था भी है।  
ट्रस्ट की और से पिछले 15 वर्षों से ओमप्रकाश सोमानी व्यवस्थापक के रूप कार्यरत है। शुरुआत में पहाड़ी पर स्थित कुलदेवी मंदिर जाने की रोड़ अविकसित थी, गाड़ी ऊपर ले जाने में भारी कठिनाई होती थी। ट्रस्ट के उपाध्यक्ष श्री गोविन्दलाल गदिया चितौडग़ढ़ के प्रयत्नों से राजस्थान सरकार द्वारा सीमेंट रोड की मान्यता प्राप्त हुई। स्थानीय श्री भगवतीलाल हिंगड़ के सराहनीय प्रयत्नों से सीमेंट रोड का कार्य आज लगभग पूर्णता की और है। भक्तों की सुविधा के लिए अत्याधुनिक भक्त निवास का निर्माण कार्य ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री श्यामसुंदर सोमानी औरंगाबाद (महा) सचिव मन मोहन बागड़ी मुंबई के नेतृत्व में शुरू हुआ। ट्रस्ट ने आगामी गोपाष्टमी तक ग्राउंड प्लोर के उदघाटन का लक्ष रखा है। पहली छत का काम पूर्ण हो गया है, ट्रस्ट ने इस वर्ष का सामूहिक जागरण स्वयं की छत के नीचे ही करने का मानस हैं। अध्य्क्ष और सचिव भक्तों से मिल कर उन्हें प्रोजेक्ट की जानकारी देकर धन संग्रह का कार्य अध्यक्ष कर रहे है, जिसे बहुत अच्छा प्रतिसाद मिल रहा हैं। कपासन निवासीश्री देवेन्द्र सोमानी का निर्माण कार्य को मार्गदर्शन मिल रहा है। कुलदेवी संबधित किसी भी जानकारी हेतु श्री श्यामसुंदर सोमाणी (9823041992), श्री मनमोहन बागडी (9324278542), श्रीगोविंद सोमानी हैदराबाद (9394858498), श्री पूरण मर्दा मालेगांव 8999308378 से तथा ट्रस्ट व्यवस्थापक ओमप्रकाश सोमानी (8107150661) से संपर्क कर सकते है। 
आने वाले दिनों में पूना, मुम्बई, जोधपुर, सूरत, इंदौर, जयपुर, दिल्ली, कलकता आदि शहरों में कुलदेवी माताजी के जागरण का कर, स्थानीय सेवा समिति का गठन भी किया जाएगा। हैदराबाद, भीलवाड़ा, नागपुर, ग्वालियर और जोधपुर में कुलदेवी सेवा समिति कार्यरत हैं। ट्रस्ट सभी भक्तों से निवेदन करता हैं कि सपरिवार कुलदेवी के दर्शन हर साल करके, ट्रस्ट के सदस्य और भामाशाह बनने के लिए अग्रसर रहें।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन