श्री रामानन्द काबरा को मिला युथ आईकॉन अवार्ड 2024
मेड़ता सिटी निवासी श्री रामानन्द काबरा को अनेक सामाजिक सरोकारो, समाज कल्याण और विशेष कर बालिका और महिलाओं के सशक्तिकरण अभियान को सतत सुचारू रूप से ओर उनके स्वावलम्बन के हर दरवाजे पर दस्तक और स्वावलम्बन के विभिन्न माध्यमों से बालिकाओं और महिलाओं के लिये विभिन्न कार्यशालायें आयोजित करने तथा उनसे रूबरू कराने के अभियान को लेकर युथ आइकॉन अवार्ड 2024 से सम्मानित किया गया। बेटी एक मुस्कान नई सोच संस्थान तथा रिच प्रोडक्शन द्वारा मेडता सिटी के प्राकृतिक चिकित्सा केन्द्र के सभागार में आयोजित एक भव्य समारोह में श्री काबरा को यह सम्मान प्रदान किया गया। रिच प्रोडक्शन के डॉयरेक्टर तथा इस कार्यक्रम के मुख्य आयोजक श्री सुनील पुरोहित ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आईपीएस शरद चौधरी, डीसीपी ट्रेफिक तथा विद्यायक श्री अतुल भंसाली थे। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों के प्रमुख और शीर्ष लोगो को यह समान प्रदान किया गया।
Latest News