रतनगढ में मोतियाबिंद जांच व लेंस प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन सम्पन्न
रतनगढ़ माहेश्वरी सभा ट्रस्ट व अपने संस्थापक ट्रस्टी स्व. हरिप्रसाद झंवर की स्मृति में उनके परिजनों द्वारा व शंकरा आई हॉस्पिटल व जिला अंधता निवारण समिति, जयपुर के संयुक्त तत्वावधान में नि:शुल्क मोतियाबिंद जांच व नेत्र लेंस प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन पोद्धार गेस्ट हाऊस में हुआ। शिविर प्रभारी नरेंद झंवर ने बताया कि शिविर में 101 मरीजों की मोतियाबिंद जांच कर 32 मरीजों का चयन नेत्र लेंस प्रत्यारोपण के लिए किया गया। चयनित रोगियों को ऑपरेशन के लिए जयपुर ले जाया गया। वहां उनका ऑपरेशन आधुनिक तकनीक द्वारा बिना टांके का किया। शिविर शुरू होने से पूर्व भगवान शंकर की प्रतिमा के आगे रतनगढ़ माहेश्वरी महिला मंडल की सरंक्षिका शारदा देवी झंवर, तहसील अध्य्क्ष मंजू देवी लढा, मंजू पेड़ीवाल, सुनीता झंवर ने दीप प्रज्वलन कर शिविर का शुभारंभ किया। माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष राकेश जाजू ने आगंतुक अतिथियों का अभिनंदन किया। शिविर में शकरा आई हॉस्पिटल की टीम, माहेश्वरी समाज के महेश जाजू, रामकिशन चाण्डक, रामोतार चाण्डक, एडवोकेट रजनीकांत सोनी, जिलाध्यक्ष नरेश पेड़ीवाल, चन्दा देवी सोनी, जयश्री जाजू, पूर्णिमा लढ़ा आदि ने अपनी सेवाएं दी। इस अवसर पर नगर के अनेक व्यक्ति व सैकड़ों मरीज उपस्थित थे।
Latest News